Home / सेलेब्रिटीज़ / टॉप 7 भारतीय शेफ्स जो हमें बेहद पसंद है!
खाना भारतीय संस्कृति का एक बहुत ही अहम हिस्सा है। चाहे वो मसाले, करी, फ्लैट ब्रेड्स या फिर मीठा हो, भारतीय भोजन में ये सब मिलता है!
बेटर बटर आपको बताते हैं7 शेफ्स के बारे में, जिन्होंने भारतीय भोजन को एक ग्लोबल कलिनरी फिनोमेना बना दिया है।
Table of Contents
संजीव कपूर भारत के सबसे मशहूर और लोकप्रिय शेफ्स में गिने जाते हैं। संजीव पहले इंसान थे, जिन्हे टीवी पे अपना ख़ुद का कलिनरी शो-‘खाना ख़ज़ाना’ मिला था। उनका यह शो, पूरे एशिया में सबसे लम्बे चलने वाले शो में गिना जाता है। इसके अलावा, संजीव ने 150 से भी ज़्यादा कुकबुक्स लिखी हैं और वह मास्टरशेफ इंडिया के जज भी रह चुके हैं।
संजीव ने एक दिन में सबसे ज़्यादा खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। इसके साथ-साथ, उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी और इमरती भी बनायीं है।
विकास खन्ना का अमृतसर से न्यू यॉर्क शहर का सफर बहुत ही प्रेरणादायक है। उनका यह सफर किसी सपने से कम नहीं है। न्यू यॉर्क में विकास एक रेस्टोरेंट चलाते हैं जिसका नाम ‘जुनून’ है। उनके रेस्टोरेंट को एक मिशेलिन स्टार भी मिला हुआ है। विकास मास्टरशेफ इंडिया पर जज भी रहे चुके हैं। वह मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के गेस्ट जज भी रह चुके हैं।
दुनिया के सबसे बेहतरीन शेफ्स के साथ काम करने के अलावा, विकास ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए डिनर भी होस्ट किया है। 2011 में, ‘पीपल’ पत्रिका ने विकास को ‘सेक्सिएस्ट मान अलाइव’ (Sexiest Man Alive) का खिताब दिया था। 2012 में, GQ इंडिया ने विकास को ‘मान ऑफ़ थे ईयर’ (Man of the Year) पुरस्कार से सम्मानित करा था।
शेफ कुनाल कपूर एक और लोकप्रिय शेफ हैं जिन्होंने मास्टरशेफ इंडिया को जज किया है।
आजकल कुनाल टीवी हैं कुछ शोज़ होस्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके कुछ मशहूर टीवी शोज़ हैं ‘माय येलो टेबल’, ‘पिकल नेशन’ और ‘उत्सव-थालीस ऑफ़ इंडिया’।
शेफ रणवीर बरार को भारत का सबसे ‘स्टाइलिश’ शेफ कहा जाता है। उनका खाने बनाने का सफर तब शुरू हुआ था जब उन्होंने 6 साल की उम्र में, गुरूद्वारे के ‘लंगर’ में पहेली बार खाना पकाया था।
रणवीर ने 5 टीवी शोज़ होस्ट करे हैं और वह मास्टरशेफ इंडिया के जज भी रह चुके हैं।
स्वर्गीय तरला दलाल, भारत की सबसे लोकप्रिय महिला शेफ थी। अपनी शादी के बाद, तरला ने अपने घर पर कुकिंग क्लासेज़ लेनी शुरू करी थी।
इसमें सफलता पाने के बाद, तरला ने अपनी खुद की कुकबुक्स लिखनी शुरू करी। तरला ने 100 से भी ज़्यादा कुकबुक्स लिखी हैं। उनके ये कुकबुक्स, आज भी कई घरों में इस्तेमाल करी जाती हैं।
बैंगकॉक में रहने वाले और भारत में जन्मे, गग्गन आनंद अवार्ड-विनिंग रेस्टोरेंट ‘गग्गन’ के मालिक हैं। गग्गन पहले भारतीय शेफ हैं जिन्हें अपने रेस्टोरेंट के लिए दो मिशेलिन स्टार्स मिले हैं। मॉलिक्यूलर गैस्ट्रोमी (molecular gastronomy) के द्वारा, गग्गन भारतीय भोजन को एक आधुनिक ट्विस्ट देते हैं।
मॉलिक्यूलर गैस्ट्रोमी, खाने बनाने का एक वैज्ञानिक तरीका है। इस खाने बनाने के तरीके का फोकस है यह समझना की जिन चीज़ों से खाना बनता है, उन चीज़ों में क्या केमिकल और फिजिकल परिवर्तन होता है जब वह पकाये जाते हैं। इस तकनीक के 3 प्रमुख क्षेत्र है-सोशल, आर्टिस्टिक और टेक्निकल।
कोलकाता में जन्मी, ऋतू दालमिया की खासीयत है इटालियन खाना। वह भारत में, इटालियन कुकिंग की ‘अनडिस्पुटेड डीवा’ (undisputed diva) हैं।
ऋतू रेस्टोरेंट चेन ‘डीवा’ की मालकिन हैं। उनके ये रेस्टोरेंट्स दिल्ली में हैं। ऋतू ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दिसंबर 2017 की शादी का मेन्यू, जो की इंडियन-इटालियन फ्यूज़न फ़ूड था, डिज़ाइन किया था।
सूत्र: BDC TV, Bombay House Magazine, Chef Kunal Kapoor, DNA India, Eazy Diner, Firstpost, Huffington Post India, India Foods Guide, India Today, Livemint, Mid-Day, MissMalini.com, PeoTv, Post.jagran.com, Ruchi Shah, ScoopWhoop, Tarla Dalal, Times of India, The Economic Times, Wikipedia, ZEE5, youtube, India Post, The Better India.
COMMENTS (0)