Search

Home / hindi recipe / Veg Leg Piece Recipe: शाकाहारी को भी करता है लेग पीस खाने का मन, बनाएं वेज लेग पीस

Veg Leg Piece Recipe

Veg Leg Piece Recipe: शाकाहारी को भी करता है लेग पीस खाने का मन, बनाएं वेज लेग पीस

Marketing Team | जुलाई 4, 2023

बहुत से लोग वेजिटेरियन होते हैं लेकिन बावजूद इसके, किसी को लेग पीस खाता देखकर कई बार उनका मन भी इसको खाने का कर जाता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर वेज लेग पीस की बेहतरीन रेसिपी फॉलो कर सकते हैं।

 

Veg Leg Piece Recipes

 

साथ ही ये रेसिपी भले ही पूरी तरह से वेज हो लेकिन इसको देखने पर एकदम नॉनवेज जैसी ही नजर आती है। तो आइए जल्दी से जान लेते है वेज लेग पीस की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं वेज लेग पीस की रेसिपी- How to Make Veg Leg Piece Recipe

सामग्री:

  • फ्रोजन मटर- आधा बाउल
  • पनीर- कद्दूकस किया हुआ चौथाई कप
  • सोया चंक्स का भीगा हुआ चूरा- आधा बाउल
  • जीरा- चौथाई चम्मच
  • 1 हरी मिर्च- कटी हुई
  • प्याज- एक मीडियम साइज, बारीक कटा हुआ
  • आधा टमाटर- मीडियम साइज बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर- चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- चौथाई चम्मच
  • हरी धनिया पत्ती- दो चम्मच कटी हुई
  • ब्रेड क्रम्प्स- दो चम्मच
  • मैदा- एक चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड स्लाइस- 7 से 8
  • तेल- 3 से 4 चम्मच

वेज लेग पीस बनाने की आसान रेसिपी

  • वेज लेग पीस बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करके इसमें तेल डालें।
  • फिर इसमें जीरा डालकर इसको तड़का लें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, प्याज डालकर कुछ देर भूनें और फिर इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
  • इसके बाद इस मिक्सचर को दो मिनट तक फ्राई करें और फिर इसमें मटर, सोया चंक्स का चूरा और पनीर भी एड कर दें।
  • फिर इस मिश्रण को दो मिनट तक और भून लें और ठंडा होने रख दें।
  • अब ब्रेड का स्लाइस लें और इसको पानी में डिप करके हाथों से दबा कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
  • फिर ब्रेड स्लाइस के बीच में एक पीस चीज का रखें।
  • फिर एक चम्मच मिश्रण इस पर रखकर बीच में आलू की स्टिक लगाकर, ब्रेड को चारों और से बंद कर के लेग पीस का शेप दे दें।
  • अब एक चम्मच मैदा में दो-तीन चम्मच पानी मिलाकर इसका घोल बना लें।
  • फिर इस घोल में इन लेग पीस को डुबोकर ब्रेड क्रम्प्स में इसको कोट कर के डीप फ्राई कर लें।
  • आपके गर्मा-गर्म लेग पीस तैयार हैं, इनको मेयोनीज या सॉस के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप शाकाहारी है तो आज ही अपने घर में वेज लेग पीस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Soya Chaap Curry: नॉनवेज का बेहतर ऑप्शन है सोया चाप करी रेसिपी, खाने के बाद होगी तारीफ

Masala Soya Chaap Recipe: घर में ऐसे बनाएं रेस्ट्रोरेंट स्टाइल में मसाला सोया चाप की रेसिपी

Vegetable Uttapam Recipe: कम समय में ऐसे बनाएं वेजिटेबल उत्तपम की रेसिपी, है फायदेमंद

Veg Soya Keema: नॉनवेज से ज्यादा टेस्ट देगा ये वेज सोया कीमा, जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *