Search

Home / Weight Loss Tips in Hindi / दीपिका पादुकोण की वेट लॉस टिप्स

दीपिका पादुकोण की वेट लॉस टिप्स

Parul Sachdeva | जुलाई 2, 2018

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगेन ,डेनमार्क में हुआ था | दीपिका को हमेशा फिट रहने की प्रेरणा अपने पिता प्रकाश पादुकोण से मिली जो कि एक प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है | मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली ये बॉलीवुड अभिनेत्री 2004 में लिरिल साबुन के विज्ञापन से सुर्खियों में आयी |

उनकी सुंदरता और टोंड बॉडी- मेहनत, हेअल्थी डाइट प्लान और अनुशासित ज़िन्दगी का नतीजा है | दीपिका हमेशा से ही फिटनेस को लेकर सचेत रही है तभी तो मॉडलिंग में आने से पहले ही वो अपने पापा की तरह बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी है |

दीपिका पादुकोण का डाइट चार्ट

दीपिका के हेअल्थी डाइट चार्ट में जंक फूड, ऑयली और मिर्च-मसाले वाले भोजन के लिए कोई जगह नहीं हैं |

  • ब्रेकफास्ट -2 अंडे + लौ फैट दूध या साउथ इंडियन खाना जैसे उपमा, इडली या डोसा
  • लंच- 2 रोटी, ग्रिल्ड फिश और बहुत सारी ताज़ी सब्जियां
  • स्नैक्स- नट्स और फ़िल्टर कॉफ़ी
  • डिनर- रोटी, सब्जी और ताजा सलाद
  • दीपिका हर दो घंटे में ताजे फल, ताजे फलों का जूस या नारियल पानी लेती हैं
  • दीपिका रात को नॉन-वेज बिलकुल नहीं खाती
  • डार्क चॉक्लेट्स खाना उनकी कमज़ोरी हैं

 

दीपिका का वर्क आउट प्लान

कार्डिओ, वेट ट्रेनिंग, योग और डांस को मिलकर बनता हैं दीपिका का फिटनेस फार्मूला |

  • दीपिका सुबह 6 बजे उठकर योग, एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करती हैं और उसके बाद आधे घंटे की होती है सैर |
  • अपने स्टैमिना (सहनशीलता) और शक्ति को बढ़ाने के लिए पाइलेटस का लेती हैं सहारा | पुश-अप्स, पुल्ल-अप्स, क्रंच और स्क्वाट्स हैं इनके वर्कआउट प्लान में शामिल |
  • लाइट वेट ट्रेनिंग पर है विश्वास
  • दीपिका कहती हैं अपने पैरो में शक्ति और स्लिम रहने के लिए डांस हैं एक मजेदार एक्सरसाइज

 

दीपिका की योग एक्सरसाइज

योग और मैडिटेशन (ध्यान), वजन घटाने और उन्हें फिट रखने में उनके सबसे अच्छे साथी हैं | दीपिका के मुताबिक योग उनका दिमाग, दिल और शरीर शांत रखता हैं | उनके योग मॉडल में हैं ये सब कुछ-

  • सूर्य नमस्कार (10 साइकल्स )
  • मार्जरीआसन (कैट पोज़)
  • सर्वांगासन (शोल्डर स्टैंड)
  • वीरभद्रासन  (दा वारियर पोज़)
  • डीप  ब्रीथिंग , प्राणायाम  और मैडिटेशन

 

दीपिका की डांस एक्सरसाइज

दीपिका को डांस से बेहद लगाव हैं | जब कभी वो जिम नहीं जा पाती तो कई प्रकार की नृत्य कला जैसे भरत नाट्यम, कत्थक और जेज़ से अपनी बॉडी को फिट रखती हैं |

 

दीपिका की फिटनेस टिप्स

  • दीपिका का फिटनेस मंत्र हैं -जीने के लिए खाना चाहिए ना कि खाने के लिए जीना चाहिए |
  • ताजा, हेअल्थी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
  • फिटनेस का मतलब ढाँचे जैसा पतला लगना नहीं बल्कि अंदर से स्वस्थ होना हैं |
  • अगर जिम जाना आपके लिए संभव नहीं तो डांस को अपने जीवन में जगह दें |
  • पूरी नींद लेना, बैलेंस्ड डाइट और पानी का मिश्रण हैं वजन कम करने का नुस्खा

 

नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और देखें दीपिका के वर्कआउट का एक छोटा नमूना

 

चित्र स्त्रोत -bollywood reporter,GQ India,youtube,pinterest

 

Parul Sachdeva

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *