Search

Home / ट्रेंडिंग / अब वजन कम करने के लिए गोलगप्पे छोड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत…जाने इसके फायदे

Fotojet 2021 10 27t143919.967

अब वजन कम करने के लिए गोलगप्पे छोड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत…जाने इसके फायदे

Sonali Bhadula | नवम्बर 1, 2021

गोलगप्पे एक ऐसा शब्द जिसे सुनकर ही मुह में पानी आ जाता है। चटपटो मसालों के साथ खट्टे मीठे पानी के स्वाद से भरा यह व्यंजन शायद इसीलिए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्ट्रीट फूड में गिना जाता है। और हर गली में इसके विक्रेता और ग्राहको में कमी आपको कभी देखने को नहीं  मिल सकती। अब क्योंकी यह एक स्ट्रीट फूड हैं तो लोगों के मन में इसकी कैलोरी और स्वास्थ पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर तरह-तरह की भ्रांति मौजूद होती है। और वह बिना विशेषज्ञो की सलाहो के इससे जुड़ी अफवाहों पर भरोसा कर लेते हैं। और अपनी डाइट से इस स्वादिष्ट डिश को पूरी तरह से ही हटा लेते हैं। लेकिन एक चीज जो आपको इस डिश के बारें में नहीं पता, वह है कि यह कैसे आपके वजन घटाने के सफर में आपकी मद्द कर सकती है।

कैसे गोलगप्पा आपकी भूख को कम करने में कर सकता है, आपकी मद्द

Golgappa

एक गोलगप्पे में 36 कैलोरी होती है। यहां तक कि एक फुल प्लेट गोलगप्पा खाने से आपको कुल 216 कैलोरी मिलती है। इसके साथ ही यह आपको अधिक समय तक भूख लगने से भी रोकता है, और डाइटिंग में अपकी चटपटे खाने की क्रेविंग को कम करता है। मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए गोलगप्पा एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन हो सकता है। 

कई डाइटीशियन यह भी मानते हैं कि अगर आप डाइट में गोलगप्पो का स्वाद लेना चाहते हैं तो घर पर बनें गोलगप्पे ही आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। वे फाइबर में उच्च और पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। पानी पूरी की एक प्लेट में लगभग 4 ग्राम वसा होती है, जिसमें से 2 ग्राम संतृप्त(saturated) वसा होती है।  वसा को कम करने के लिए तेल की मात्रा को कम करने की आवश्यकता होती जिसमें पूरियां तली जाती है। घर पर आप गेहूं की पूरियां तैयार कर सकते हैं और उन्हें कम तेल में पका सकते हैं। दूसरी ओर, आप मीठे पानी की जगह जीरा या जलजीरा का उपयोग कर सकते हैं। चना या मूंग दाल जैसी हेल्दी चीजें भरना इसे और भी हेल्दी बना सकती हैं। साथ ही एयर फ्रायर जैसे उपकरण आपकी पूरी को बहुत ही कम वसा युक्त बनाने में आपकी मद्द कर सकते हैं। और आप अपने मनपसंद स्ट्रीट फूड के साथ भी डाइट को फॉलो कर सकते हैं। 

आप एक दिन में कितने गोलगप्पो का कर सकते हैं सेवन 

Panipuri

आप अपनी दिन भर की डाइट में लंच या डिनर में 1 प्लेट गोलगप्पे यानी 6 पूरियां खा सकते हैं। 

लेकिन याद रहे कि यह 6 पूरियां कम तेल में घर पर बनी होनी चाहिए। बाजार की पूरीयों का सेवन आपके वजन कम करने की आपकी यात्रा में कोई योगदान नहीं दे सकता है। तो इस बात का खास खयाल रखा जाए। 

इसके साथ ही अगर आप गोलगप्पो का सेवन कर रहे हैं तो नमक का उपयोग किए बिना अपने दिन भर की डाइट में फलों को जोड़ना न भूलें। सेब पपीते, अंगूर जैसे फल आपकी पानी की अवधारणा को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं, और साथ ही आपके शरीर तक एक संतुलित और सभी पोषक तत्वों को पहुचाने में आपकी मदद करेंगे। 

कैसे गोलगप्पे का पानी आपके पाचन तंत्र को कर सकता है मजबूत?

Golgappa Water

गोलगप्पे के पानी में कई ऐसे खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुणों से भरपूर शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुचाने का काम करते हैं। यह अच्छे स्वाद के साथ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ पेट में स्थित कई बीमारियों का सफाया और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मद्द कर कर सकते हैं। आइए जाने कैसे? 

1.गोलगप्पे के पानी में पुदीना, जीरा, हींग, धनिया और निम्बू सहित कई ऐसे खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है, जो पेट के लिए औषधि का काम करते हैं, धनिया पेट की सूजन को कम करने, हींग पीरियड्स के दौरान ऐंठन को कम करने, जीरा खाने को पचाने और नींबू शरीर को विटामिन C के फायदे के साथ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने का कार्य करते हैं।

 2.अधिक तला भुना या बाहर के ज्यादा खाना खाने से अक्सर खट्टी डकार से छुटकारा पाने के लिए भी यह पानी मद्द कर सकता है ।

3.रोज़ाना खाना खाने से 10 या 15 मिनट पहले इसका सेवन करने से भूख काम लगती है, और आप अपने ज्यादा खाने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इमली की चटनी का प्रयोग न करें 

4.हेवी खाना भले स्वादिष्ट लगता है, लेकिन उसे पचाना उतना ही कठिन हो जाता है, गोलगप्पे का पानी भोजन को पचाने और कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार सिद्ध हो सकता है। 

5.पेट दर्द, पेट में बनी गैस और मुह के अल्सर की समस्या भी आप इस पानी की मद्द से दूर कर पाएंगे। 

गोलगप्पे भला किसे पसंद नहीं हैं लेकिन उसके फायदों के बारे में जानकर अब आप 2 प्लेट ज्यादा जरूर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड आपकी पेट की कई समस्याओं को एक स्वादिष्ट स्वाद के साथ दूर करने की क्षमता रखता है। कैसा लगा हमारा ये ब्लॉग हमें बताये और साथ ही ऐसी ही नई जानकारी और स्वादिष्ट रेसिपी के लिए जुड़े रहे BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *