Search

Home / News Stories / रवीना की बेटी ने दिया उन्हें एक खूबसूरत मध्यरात्रि जन्मदिन सरप्राइज

Raveena

रवीना की बेटी ने दिया उन्हें एक खूबसूरत मध्यरात्रि जन्मदिन सरप्राइज

Sonali Bhadula | नवम्बर 1, 2021

रवीना इन दिनों अपनी बेटी के साथ लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उनकी बेटी ने उन्हें एक खूबसूरत जन्मदिन सरप्राइज से नवाजा। और साथ ही मुंबई में उनके पति और बेटे ने भी उनके इस खास अवसर पर केक काटकर रवीना का जन्मदिन मनाया। अपना 47 वां जन्मदिन मना रही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मुंबई के टाइम पर ही शुरू किया और LA के टाइम पर खत्म किया। लगता है अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन का भरपूर आनंद लिया है।

https://www.instagram.com/p/CVhbVWLrdHe/?utm_source=ig_web_copy_link

रवीना ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें साझा की जिनमें उन्होंने लिखा कि “बिस्तर में आधी रात 12 बजे के केक से लेकर अगली रात 12 बजे तक 2 उपमहाद्वीपों में फैले, लगातार 2 दिनों का उत्सव” भारत का समय और LA का समय। आगे उन्होंने लिखा कि मेरे बच्चों को लगता है कि मैं अभी भी सोलह साल की हूँ। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों और परिवार को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यावाद दिया, और कहा कि सबको व्यक्तिगत रूप से धन्यावाद देना एक कठिन टास्क है पर आप सबके आशीर्वाद और प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

रवीना के लिए जन्मदिन हमेशा से ही एक पर्व की तरह रहा है, और उनके परिवार के सदस्य भी इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पिछले साल भी अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने पति से एक खूबसूरत जन्मदिन सरप्राइज पाया था। जिसमें सुन्दर सजावट और केक शामिल थे।
रवीना समय समय पर छोटे पर्दे पर अक्सर हमें देखने को मिल जाती हैं, इसके साथ ही वह कन्नड़ भाषा की ड्रामा फिल्म ‘केजीएफ-2’ में भी नजर आएंगी जो सुपरहिट ‘केजीएफ-1’ का सीक्वल है।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *