बीच पर जाकर लोग रेत से कई तरह की आकृतियां बनाने का आनंद लेते हैं, कई लोग इसे पूरी तरह से आनंद लेने के रूप में करते हैं, वहीं कई कलाकारों के द्वारा निर्मित कई आकृतियां वास्तव में सराहनीय योग्य होती हैं। और अपनी ओर हमारा ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। इसके साथ ही कई ऐसी विचित्र क्रियाएं भी हमारे ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, जो विचित्र होने के साथ-साथ आंनदित करने वाली और मज़ाक के रूप में की जाती है।
ऐसी ही आलू के चिप्स से जुड़ी एक और घटना ऑनलाइन सामने आई है। जिसे ‘विज्ञान प्रयोग’ कहा गया, उसमें एक व्यक्ति ने समुद्र तट पर चिप्स के पहाड़ के नीचे खुद को दबा लिया। विचित्र वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है और जिसे कई अलग-अलग प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई।
https://www.instagram.com/reel/CVhbDDNlsSV/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के एक कॉमेडियन जोड़ी @martyandmichael पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसे अभी तक 11.5 हजार लोगों के द्वारा पसंद किया गया है।
वीडियो में हम माइकल को समुद्र तट पर रेत में दबे हुए देख सकते हैं, जिसके सिर के चारों ओर चिप्स का पहाड़ है, और चिप्स को खाने के लिए सीगल का एक बड़ा झुंड उसके चारों तरफ चक्कर लगा रहा है। साथ ही इसमें एक कैप्शन दिया गया है कि “हमारे नवीनतम विज्ञान प्रयोग के फिल्मांकन ने समाचार बना दिया है … मुझे लगता है कि उन्हें वह महत्वपूर्ण कार्य देखना चाहिए जो हम कर रहे हैं।”
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार हास्य कलाकारों की इस जोड़ी ने इस कार्य के लिए 1,000 डॉलर तक के चिप्स खरीदे थे जिसमें की पक्षियों से सिर्फ कुछ ही चिप्स खाए, और फिर वह चले गए। इस विज्ञान प्रयोग ने दुनिया भर से कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कई टिप्पणियाँ भी पाई।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)