Search

Home / hindi recipe / Winter Recipes 2021 : 10 रेसिपीज जो सर्दियों में आपको रखेगी स्वस्थ और गर्म

Featured Image (2)

Winter Recipes 2021 : 10 रेसिपीज जो सर्दियों में आपको रखेगी स्वस्थ और गर्म

Sonali Bhadula | नवम्बर 1, 2021

भले सर्दियां अपने साथ रूखी त्वचा, धूल और वायरल बिमारियों का खतरा लेकर आती है, लेकिन खाना खाने, पचाने के लिए यह मौसम सबसे फायदेमंद साबित होता है। और एक और खास बात जो यह मौसम अपने साथ लेकर आता है, वह है भूख लगना। क्योंकि हम वातावरण के अनुसार शरीर का तापमान नहीं बदलते, बल्कि शरीर के लिए अनुकूल तापमान को बनाये रखते हैं। सर्दियों में कम तापमान के कारण हमें शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस ऊर्जा की पूर्ति के लिए मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है जिसके कारण हमें अधिक भूख लगती है।

सर्दियों के दौरान हमारा स्वास्थ पूरी तरह से हमारे खानपान पर ही निर्भर करता है। भोजन में जरा सी लापरवाही हमारी सेहत और हमारी जेब दोंनो पर ही अपना बुरा असर डाल सकती है। इसलिए शरीर को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ अंदर से सुरक्षित रखना भी जरूरी हो जाता है। सर्दियों  में आपके शरीर को स्वस्थ और आपके पेट  के साथ-साथ आपके दिल को भी खुश कर देने  वाली यह 10 रेसिपीज  कड़कड़ाती सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराने में मद्द कर सकती है।

1.आलू बथुआ स्टफ परांठा 

Bathua Aalu Parantha

बथुआ से साग, परांठा और रायता जैसा कई रेसिपीज बनती हैं। बथुए में विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है। इसमें आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन ए और डी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही घर में कई सदस्य या बच्चे हरा साग खाने में आनाकानी करते हैं या कुछ खास पसंद नहीं करते है, आलू के स्वाद के साथ-साथ बथुआ के गुणों से भरपूर यह पराठा आपकी समस्या का एक स्वादिष्ट हल हो सकता है। आलू बथुआ स्टफ परांठा बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 2.अखरोट बर्फी 

Walnut Butter 1103999 1280

अखरोट के गुणों से भरपूर यह डिश आपके लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम कर सकती है। शरीर को गर्मी, सर्दी खांसी जैसी समस्यों से दूर से लेकर घर में बच्चो के साधारण बिस्कुट या कुकीज का प्रतिस्थापन इस डिश के साथ किया जा सकता है। इसके साथ ही यह पेट को भरने, और शरीर को आंतरिक रूप से गर्म करने में भी कारगर सिद्ध हो सकती है। अखरोट बर्फी की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

3.तन्दूरी चिकन

Tanduri Chicken (1)

विश्व में अपनी लोकप्रियता सिद्ध कर चुकी यह डिश चिकन को कई मसालों के साथ भूनकर तैयार की जाती है। इसके साथ इस डिश की सबसे खास बात यह है कि यह घरों में बिना तंदूर के भी बनकर तैयार हो जाने वाली डिश में से एक है। तन्दूरी चिकन के फायदों की बात की जाए तो यह डिश तनाव से राहत देने, हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ आँखों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। और चटपटे मसालों से भरे स्वाद के साथ सर्दियों आपके पेट को गर्माहट और पेट की संतुष्टि के लिए एक सुखद अनुभव है। तन्दूरी चिकन की रेसिपी आप यहाँ देख सकते हैं। 

4.अदरक तुलसी कॉफी 

Coffee

सर्दियों में अक्सर लोग अपनी चाय में तुलसी और अदरक का प्रयोग करते हैं, जिसका कारण साधारणता सर्दी खांसी के लक्षणों से बचाव और अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। लेकिन अगर आप चाय के स्थान पर कॉफी को प्राथमिकता देते हैं, तो आप कॉफी में भी इन सामाग्री का उपयोग कर अदरक और तुलसी से मिलने वाले लाभों को जोड़ सकते हैं। 

5.टमाटर और गाजर का सूप

Soup 

सर्दियों में गर्मागर्म सूप के सिर्फ एक चम्मच के सेवन से यह आपके पूरे शरीर को गर्मी से भर देता है। 

इसके साथ ही गले की खराश और शरीर की कमजोरी को कम करने में भी यह पेय आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस सूप में हमने बहुत कम सामग्रियों का प्रयोग किया है, जो सर्दियों में प्रत्येक घर में उपलब्ध होती है। और गाजर इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। टमाटर और गाजर के सूप की रेसिपी आप यहाँ देख सकते हैं। 

6.कचरीयुं (winter special)

Kachariyu

यह गुजरात की सर्दियों में बनने वाली एक खास डिश है, जो गुड़ और तिल के फायदों के साथ आती है। 

 बहुत ही कम समय में बनने वाली यह डिश आयरन, विटामिन और कई प्रकार के मिनरल के साथ शरीर को तनाव मुक्त, कमजोरी मुक्त और खून को साफ़ करने में कार्य करती है। इसके साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, और सर्दियों में वायरल बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। कचरियुं बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

7.गाजर का हलवा

Gajar Ka Halwa (1)

अब क्यूँकी सर्दियों में बाजारों में चारो तरफ गाजर ही गाजर देखने को मिलते हैं तो इसका हलवा भारतीय परिवारों में पूरी सर्दियों में लगभग 3 से 4 बार बन ही जाता है। 

सूखे मेवे, मावा और नारियल जैसे कई स्वादों से भरपूर यह डिश सर्दियों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले मीठे व्यंजनों की सूची के अंतर्गत आती है। और इसे सर्दियों की डिश का दर्जा देना भी कुछ गलत नहीं होगा। गाजर का हलवा बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

8 झींगे इलिश

Jhinge Ilish

बंगाल और मछली का एक अभिन्न और अनूठा नाता है। तरह-तरह के तरीकों और एक पारंपरिक स्वाद के साथ बंगाल ने मछली की प्रामाणिकता को हमेशा ही बरकार रखा है। इसके अलावा झींगा खाने से व्यक्ति का दिमाग तेज होता है और थॉयरॉइड को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही साथ यह दिल को स्वस्थ रखने व वजन कम करने में भी मदद करता है। झींगे इलिश बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

9.डिनर थाली 

Dinner Thali

यह थाली साधारणता गुजरात की रात की मुख्य भोजन की एक पेशकश है, थाली में चांवल के आटे की रोटी, मिक्स दाल तड़का, मैंगो श्रीखंड, कपूरिया, तेल, लहसुन की चटनी और धनिया पुदीना की चटनी शामिल हैं। इसके साथ ही यह खाने में हल्की और पोषण से भरी हुई है। डिनर थाली की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

10.सरसों का साग 

Sarson Ka Saag

पंजाब से आने वाली यह डिश पंजाब के अलावा भी कई राज्यों में लोक प्रिय है। एक लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन है। यह सरसों के साग (सरसों) से बनाया जाता 

है। और मसाले जैसे अदरक और लहसुन इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। इसे अक्सर मक्की की रोटी के साथ परोसा जाता है। सरसों के साग की सरल विधि और सामाग्री आप यहाँ देख सकते हैं। 

सर्दियों कुछ भी खाना या जरूरत से ज्यादा खाना अक्सर हमारे शरीर पर अपना एक बुरा असर छोड़ जाता है, और जिसे शरीर से दूर करना हमारे लिए एक चुनौती बन जाता है। हमारे इस ब्लॉग में हमने सर्दियों में घर पर बनाए जा सकने वाली 10 रेसिपी का विवरण दिया है जिससे आप अपने पेट के साथ दिल्ल को भी खुश कर सकते हो। कैसा लगा आपको हमारा यह ब्लॉग हमें बताएं और साथ ही आगे आने वाली नई रेसिपीज के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ ।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *