Home / हेयर केयर टिप्स / कौन सा हेअरकट हो कैसे बालों के लिए ?
हम सबका कभी ना कभी कोई हेयर कट एक्सपेरिमेंट फेल जरूर हुआ है | ऐसा इंसान ढूंढ़ना जिसका हेअरकट हमेशा उसकी आशाओं पर खरा उतरे तो दूध में से पानी अलग करने जैसा होगा | हम सब जब पार्लर से फ्रेश हेअरकट करवा के आते हैं तो ड्रायर और स्ट्राइटनेर का कमाल सिर्फ तब तक देखने को मिलता है जब तक आप अपने बालों को धोये ना | फिर आता है नेचुरल लुक ! पर अगर आपको पता हो आपके बालों के टेक्सचर के अनुसार कौन सा हेअरकट आप पर सबसे ज्यादा जचेगा तो आपके बाल हमेशा दिखेंगे एकजैसे !
Table of Contents
अगर आपके बाल हैं घने तो ये ना सोचे कि उनका कुछ नहीं किया जा सकता | अगर आपके घने बाल हैं और उसके साथ आपका फेस शेप है ओवल या हार्ट तो हो बॉब कट जिसमे लॉन्ग लेयर्स आगे की और और पीछे से बाल हो थोड़े शोर्ट |
पतले बालों के लिए बेस्ट हेअरकट है ब्लंट क्योंकि यही एक ऐसा कट है जो दिखाता है आपके बालों को थोड़ा घना और देते है उन्हें वॉल्यूम | अगर आपके बाल छोटे और पतले हैं तो फैदर लुक बिल्कुल ना करवाएं | असीमेट्रिक्ल लुक एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि ये आपको देगा एक स्टाइलिश लुक | लेयर्स सबसे ज्यादा जचती है पतले और सिल्की बालों पर |
घुंघराले बाल होते हैं बहुत ही ज़िद्दी और इनको संभालना मुश्किल होता है | पर सिर्फ इसी ख्याल से हाथ पर हाथ धर के ना बैठे | ऐसे बालों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं लेयर्स | कोशिश करें ऐसा हेयर कट हो जो दे आपके बालों में ज्यादा से ज्यादा लेयर्स आपके फेस पर | ध्यान रहे अगर आगे से ज्यादा शोर्ट हेयर होंगे तो भद्दे लगेंगे |
सीधे और घुंघराले बालों के बीच के बालों को कहा जाता है वेवी हेयर | वेवी हेयर के साथ अगर थोड़ी सी समझदारी दिखाई जाए तो कमाल हो सकता है | पर कौन सा हेअरकट है आपके लिए बेस्ट ? पिक्सी कट या फिर शोल्डर लेंथ बीच वेव्स कट है इसका जवाब | ये दोनों ही कट ट्रेंडी भी हैं और आसानी से इन्हे वैसे का वैसे ही रखा जा सकता है | थोड़ा सा हटके लुक देने के लिए इस पर स्प्रे करें सी साल्ट स्प्रे और ग्लैमरस लुक देना है आपके हाथ में |
आपके बालों को हर कोई सराहता है लेकिन आप ही जानते हैं कि कितना बोरिंग हो जाता है नैचुरली स्ट्रैट लुक | अपने बोरिंग फ्लैट लुक को कहे “बहुत हो गया ” और करवाए ब्लंट कट जो नीचे की तरफ दे स्वीपिंग बैंग और आपके क्राउन को वॉल्यूम | अगर आप शोर्ट हेयर रखना चाहते हैं तो पिक्सी हेअरकट या शोल्डर लेंथ बॉब है आपका अगला वार |
चित्र स्त्रोत -rewings.com,cosmopolitan.in, femina.in,
COMMENTS (0)