Search

Home / hindi recipe / Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी

Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी

Marketing Team | मई 17, 2023

मॉर्निंग में नाश्ते में कुछ हेल्दी ट्राई करना हो तो सबसे पहले ऑमलेट ही दिमाग में आता है। टमाटर, प्याज, धनिया और हरी मिर्च के स्वाद के साथ स्वादिष्ट ऑमलेट दिन की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा है। हालांकि रोज एक ही तरह के ऑमलेट खाकर आप शायद बोर भी हो गए होंगे, तो आप एक मजेदार ऑमलेट का मजा आज से ले सकते हैं। मशहूर शेफ सारांश गोइला पालक और मशरूम के साथ करंदी ऑमलेट बनाने की रेसिपी की जानकारी दी है।

 

Mushroom Spinach Karandi Omellete

 

शेफ सारांश गोइला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये लजीज और बेहद ही हेल्दी करंदी ऑमलेट बनाने की रेसिपी शेयर की है। उनका साफ मानना है कि ये करंदी ऑमलेट हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है और फिट रहने में ये आपकी मदद करता है। तो आइये जानते है इस करंदी ऑमलेट की रेसिपी के बारे में।

यहां वीडियो देखें:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saransh Goila (@saranshgoila)

करंदी ऑमलेट बनाने की सामग्री:

  • 1/2 प्याज, कटा हुआ
  • 2 चम्मच सरसों तेल
  • 1/4 कप पालक
  • 2 अंडे
  • 20 ग्राम फेटा चीज़
  • 6 मशरूम कटा हुआ
  • 1/2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच तेल
  • काली मिर्च
  • नमक स्वादानुसार

करंदी आमलेट बनाने का सही तरीका:

एक तड़का पैन लेकर इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। अब इसमें पालक, प्याज और डालकर भून लें। अब एक बाउल में दोनों अंडे को तोड़कर उसमें नमक और काली मिर्च मिला लें। इसे बढ़िया से फेंटे, जब तक कि इसमें झाग ना हो जाएं। अब करंदी में अंडे के साथ इसमें 20 ग्राम फेटा चीज़ डालें, इसे चलाएं और पलट कर पका लें। करीब तीन से चार मिनट तक इसे पकाएं और फिर गरम गरम इसे खाना शुरू कर दें।

 

 

 

 

अगर आप भी रोज ऑमलेट खाकर बोर हो रहे है, तो आज ही अपने घर में करंदी ऑमलेट की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। ये खाने में टेस्टी के साथ सबसे अलग भी है, इसे अपने घर में आसानी से बना सकते है। साथ ही करंदी ऑमलेट की रेसिपी के बारे में ये आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस रेसिपी के बारे में अच्छे से सटीक जानकारी मिल जाएं और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Palak Omelette Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं पालक ऑमलेट की रेसिपी, जानें बनाने की विधि

Eggless Omelette Recipe: 5 मिनट में बनाएं बिना अंडे का ऑमलेट, जानें बनाने की पूरी विधि

Masala Omelette Recipe: ब्रेकफास्ट से हो गए हैं बोर तो रसोई में झटपट बनाएं ये मसाला ऑमलेट

स्वादिष्ट खाना बनाना है बेहद आसान! जानिए वर्षों के अनुभवों के बाद मिले Cooking tips in Hindi

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *