Search

Home / Diabetes / जानिये “चॉकलेट बर्गर” खाना आपको क्यों है ज़रूरी?

Dreamstime S 151570918

जानिये “चॉकलेट बर्गर” खाना आपको क्यों है ज़रूरी?

Marketing Team | March 1, 2022

हमारे हिंदुस्तान में सभी उम्र के लोगों के बीच बर्गर सबसे ज्यादा लोकप्रिय फास्ट फ़ूड आइटम हैं। आज के परिदृश्य से देखें तो बर्गर ने फास्ट फ़ूड आइटम में क्रांति ला दी है। ऐसा इसलिए कि इसे बनाना बहुत ही आसान है क्योंकि ये कुछ ही समय में तैयार हो जाता है।  साथ ही आस-पास की दुकानों या बाज़ारों में इसके बहुत सारे खाने के आउटलेट भी मिल जाते हैं। हम देखते हैं कि स्ट्रीट वेंडर सबसे ज्यादा स्वादिष्ट बर्गर बनाते है। और यदि कुछ नहीं, तो इसे जल्दी से अपने घर पर बना सकते हैं। दरअसल जितना आप बर्गर में कुरकुरी पैटी और चटपटी सॉस को पसंद करते हैं। उससे ज्यादा कही आप इन दिनों आइसक्रीम से भरे चॉकलेट बर्गर खाने के लिए पसंद करेंगे! आज हम आपको आइसक्रीम चॉकलेट बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको इन गर्मियों में खाने को मजबूर कर देगी।

Dreamstime S 151570918

 

इंस्टाग्राम फ़ूड ब्लॉगर @the.food.cult द्वारा अपलोड किए गए इस अनोखे आइसक्रीम चॉकलेट बर्गर को बनाते हुए साफ-साफ देख सकते हैं। वीडियो की शुरुआत दुकानदार द्वारा काले रंग के दो बन लेने से होती हैं। फिर वह बर्गर को बंद करने से पहले पिघली हुई चॉकलेट, केक क्रम्बल, चोको चिप्स, चॉकलेट सिरप, चॉकलेट आइसक्रीम और अंत में चॉकलेट सिरप की एक परत को जोड़ दिया जाता हैं। साथ ही इस वीडियो में चॉकलेट बर्गर बनाने की विधि को अच्छे से जान भी सकते हैं।

 

यहां वीडियो देखें:-https://www.instagram.com/reel/CZ1gZb7jidr/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fc14e0e1-2c8a-48af-b22b-a0227bfdbb14

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया हैं। इसे 598K बार देखा जा चुका है। 40.9K लाइक्स और सैकड़ों लोगों के कमेंट्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने लिखा है कि यह स्वादिष्ट लगती है और इसे आजमाना भी चाहेंगे। एक यूजर ने लिखा, “अरे, यह बहुत अच्छा लग रहा है,” और “बहुत स्वादिष्ट लग रहा है।” किसी ने यह भी लिखा, “क्या यह स्वर्ग थाली में है?”

Screenshot (8)

इसके विपरीत कई लोगों ने यह भी लिखा, बर्गर में  कैलोरी ज्यादा है और किसी को भी मधुमेह हो सकता हैं। एक व्यक्ति ने कहा, “ठीक-ठीक है, यह टेस्टी तो लगेगा ही लेकिन आप मधुमेह के लिए तैयार रहें वो भी तुरंत होगा। किसी ने यह कहा- “डायबिटीज अटैक हो गया इसे देख के। इस कैलोरी को पचाने के लिए फिर 2 घंटे की कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा कई ऐसे लोगों ने कमेंट्स करके इसे ट्राई करने के लिए जाने की लोकेशन भी मांगी हैं।

Dreamstime S 151576332

 

 

आप इस आइसक्रीम चॉकलेट बर्गर के बारे में क्या सोचते हैं ? क्या आप भी इस बर्गर को घर पर बनाना चाहेंगे। हमें इसके बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

 

Marketing Team

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *