Home / News Stories / Coconut Hack: ये है नारियल फोड़ने का सबसे आसान तरीका: शेफ संजीव कपूर
हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां तक कि नारियल के बिना भगवान की पूजा-अर्चना को भी अधूरा माना गया है, इसलिए हर पूजा को शुरू करने से पहले अपने ईश्वर को नारियल जरूर अर्पित किया जाता है। वहीं वेदों-पुराणों में पूजा की समाप्ति के बाद नारियल फोड़ कर अपने अहंकार को नष्ट करने की विधि भी बताई गई है।
हालांकि अभी के दौर में नारियल को फोड़ना कोई आसान काम भी नहीं है। कई बार तो बहुत ताकत लगाने के बाद भी नारियल नहीं फूट पाता है, और हम बाहरी हिस्से को फोड़ते समय आधा पानी और गूदा को भी बर्बाद कर देते है। हालांकि अब आपको ज्यादा परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हमेशा की तरह हम आपके लिए एक तरकीब लेकर आए है, जो आपको नारियल को फोड़ने में काफी मदद करेगा।
नारियल को आप हाथ से फोड़ सकते है, लेकिन इसके लिए बहुत ताकत लगानी पड़ती है। कभी कभार तो ज्यादा ताकत लगाने पर हाथ पर चोट भी लग जाती है। ऐसे में सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर द्वारा बताई गई नारियल को फोड़ने की विधि आसान भी है और सेफ भी है:-
यहां वीडियो देखें:- https://www.instagram.com/reel/CYJyhc4Ft3k/
1. सबसे पहले सूखी और ऊपरी परत को छील लें।
2. नारियल के ऊपर पेचकश से एक छेद करें और पानी को एक गिलास में निकाल लें।
3. फिर नारियल को दो भागों में तोड़ लें।
4. अब नारियल के हर आधे हिस्से को बारी-बारी से गैस स्टोव पर दोनों भागों को शेल की तरफ 2 मिनट तक रखें।
5. इसके बाद नारियल को गैस पर से हटा कर अलग रखें और उसकी शेल को किसी भारी चीज से एक-दो बार ठोकें। ऐसा करने पर नारियल आसानी से अपनी शेल से बाहर आ जाएगा। और ये खाने के लिए तैयार है।
यदि आपको भी नारियल फोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आप इस आर्टिकल को पढ़कर आसानी से नारियल को फोड़ सकते है। साथ ही अपने दोस्तों और परिवारों में इस आर्टिकल को शेयर भी कर सकते है ताकि उन्हें भी इस परेशानी का सामना ना करना पड़े। और हमें अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।
नारियल से जुड़ी चीजें और भी पढ़ना या देखना चाहते है, तो इस लिंक्स को जरूर क्लिक करें : नारियल की चटनी को अपने घर में कैसे बनाएं
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)