Home / Uncategorized / बॉलीवुड की कुछ माँ-बेटी जोड़ियाँ जो सारे हिंदुस्तान के लिए मिसाल हैं
एक माँ और बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे ख़ास रिश्ता होता है। जब बेटी छोटी होती है तब उसे यह बात समझ नहीं आती, पर जैसे-जैसे वह बड़ी होती है उसे यह समझ आ जाता है की उसके मैं की बात माँ से ज़्यादा कोई नहीं समझता।
कई बार यह देखा गया है की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की बेटियां भी अपना माँ की तरह सफल अभिनेत्रियां साबित हुयी हैं। तो चलिए, आज हम आपको मिलाते हैं 5 ऐसी माँ-बेटी की जोड़ियाँ से-
Table of Contents
ब्रिटैन में जन्मी सोनी राज़दान, अपनी बेटी आलिया भट की सबसे अच्छी दोस्त हैं। यह कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आलिया भट को अपनी अभिनय की प्रतिभा अपनी माँ और पिता, महेश भट, दोनों से ही विरासत में मिली है।
मून मून सेन कई हिंदी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा फिल्मों में नज़र आयी है। उनकी दोनों बेटियां, रिया और राइमा सेन, कई म्यूज़िक वीडियोस में और हिंदी और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।
कई बार कहा जाता है की ‘जैसी माँ वैसी बेटी’। अपर्णा सेन बंगाली सिनेमा की सबसे सफल और मशहूर कलाकार रह चुकी हैं। उनकी बेटी, कोनकोना सेन ने भी कई हिंदीं फिल्मों में यादगार किरदार निभाए है।
तनूजा मुखर्जी, जो खुद एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी हैं, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को उसकी सबसे प्रतिभावान अभिनेत्री दी है।अपनी पावर-पैक्ड प्रदर्शन के साथ, काजोल ने सभी अभिनेत्रियों के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करा है। काजोल हिंदी फिल्मों की सबसे गतिशील अभिनेत्री भी हैं।
खूबसूरत और प्रतिभावान, बबिता कपूर ने शादी के बाद अपने फिल्म करियर छोड़ दिया था।उन्होंने बॉलीवुड की दो सबसे सुन्दर और बहुमुखी अभिनेत्रियों को जन्म दिया है-करिश्मा और करीना कपूर।अपने फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर, उनकी दोनों बेटियों ने कही फिल्मों में अभिनय किया है।
चित्र स्त्रोत: the indian express, naxatranews, indiatvnews, hindustan times, cinestaan
COMMENTS (0)