Home / Kids Health / नखरेबाज बच्चों को खाना खिलाने के 5 आसान तरीके
बच्चों को खाना खिलाना बिलकुल आसान नहीं है। वो इधर उधर भागते हैं, पौष्टिक भोजन लेना बिलकुल पसंद नहीं करते और जंक फ़ूड उनकी जान है! यही समस्या हम करने आये आसान हैं –
नखरेबाज बच्चों को खाना खिलने के 5 आसान तरीके इस प्रकार हैं –
Table of Contents
रोज़-रोज़ एक भी चीज़ हम तो नहीं खा सकते तो बच्चे कैसे खा सकते हैं? उन्हें तो रोज़ कुछ अलग चाहिए। एक ही चीज़ खा कर वो ऊब जाते हैं इसलिए उन्हें रोज़ कोई नयी डिश बनाकर खिलाएं।
बच्चे रंगों से खूब आकर्षित होते हैं। उन्हें रंग-बिरंगा खाना खिलाएं। जैसे रंग-बिरंगी इडली, चावल इत्यादि। आप आसानी से प्राकृतिक रंग से उनके खाने को रंग सकती हैं, जैसे केसर या हल्दी से पीला रंग, गाजर से लाल मटर से हरा इत्यादि।
सिर्फ प्लेट में खाना रख देने से बच्चे खुश नहीं होते। उन्हें भी सजावट पसंद है। आप अलग-अलग जानवरों के आकर में उन्हें खाना परोस सकती हैं जा रेनबो बना सकती हैं।
बच्चे को खाना खाने के वक़्त और उससे आधा घंटा पहले पानी या कोई और पेय न पीने दें। इससे भूक कम हो जाती है और बच्चा खाना नहीं खाता।
टीवी या फ़ोन में लगे बच्चे बिलकुल बात नहीं सुनते। किसी भी तरह का विकर्षण हटा दें और बच्चे को खाना खिलाएं। बच्चों को कोई दिलचस्प कहानी सुनाकर बिजी करें और खाना खिलाएं।
उम्मीद है इन नुस्खों से आप अपने बच्चे को आराम से खाना खिला पाएंगी!
चित्र स्त्रोत: pinterest, prakticideas, woman.excite.co.jp, nischint, nestle family, waspada.co.id
COMMENTS (0)