ग्रीन टी आजकल बहुत प्रचलित है, बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसका सेवन कर रहे हैं। अफ़सोस की बात यह है की हम इससे जुड़े कुछ गलत दावों को सच मानने लगे हैं। आइये जानते हैं की क्या सही है और क्या गलत??
Table of Contents
अगर आपने अपनी कमर को पतला करने के लिए ग्रीन टी पीना शुरू किया है तो आप अपने वक़्त को बर्बाद कर रही हैं। ग्रीन टी साधारण टी की तुलना में हेल्थी है पर सिर्फ इसके सेवन से आपकी पेट की चर्बी कम नहीं होगी। ये आपके मेटाबोलिज्म को मजबूत करेगा और अगर आप एक हेल्थी लाइफ स्टाइल को फॉलो कर रही हैं तो शायद ये आपके पेट के फैट को बर्न करने में सहायक होगा।
किसी-किसी ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में कैफीन पाए जाते हैं। अगर आप अपने रुटीन से कैफीन को हटाना चाहते हैं तो ‘कैफीन-फ्री’ लेबल वाली या ० mg कैफीन वाली पैकेट को लें।
काफी रिसर्च के बाद भी ये साबित नहीं हो पाया की ग्रीन टी कैंसर से लड़ने में सहायक है। ग्रीन टी के भरोसे बैठने से अच्छा है की आप हेल्थी लाइफस्टाइल फॉलो करें।
रिसर्च से ये पता चला है की ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग दोनों ही गुण हैं, पर ये वन मैन आर्मी नहीं है। दूसरी चीज़ें जैसे सूर्य का संपर्क, स्कीन टाइप और स्किन केयर भी इनपर इफ़ेक्ट डालती हैं। तो ये ना सोचे की ग्रीन टी पीना शुरू करते ही आपके रिंकल्स गायब हो जाएंगे।
ये सच नही है! आपने ग्रीन टी के बारे में बस अच्छी बातें ही सुनी होंगी इसलिए आपको शायद ग्रीन टी के साइड इफ़ेक्ट के बारे में कोई जानकारी नही होगी। दिन में 1-2 कप ग्रीन टी लेना ठीक है पर 10 कप या उससे अधिक लेने से ये उसके विरुद्ध काम करने लगती है। ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से लीवर ख़राब हो सकता है, शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और पेट भी ख़राब हो सकता है। इसे लिमिट में पियें।
ग्रीन टी शुगर-फ्री होती है पर अगर आप किसी दूसरे फॉर्म में चीनी का उपभोग कर रहे हैं तो आप कितना भी ग्रीन टी क्यों ना पी लें पर आपका ब्लड शुगर कम नही होगा।
ग्रीन टी में कीटाणुओं से बचाने वाले एजेंट होते हैं जो हमारे मुँह में छिपे जर्म्स को मार देते हैं। परन्तु, ऐसा तभी होगा जब आप इसका इस्तेमाल माउथ-वाश की तरह करेंगे। क्या आप ऐसा कर रहे हैं?
ग्रीन टी से जुड़े गलत दावों को जानने के बाद हमें भरोसा हैं की आप हेल्थी रहने के लिए 1 कप ग्रीन टी के साथ और भी बहुत सारे तकनीक अपनाएंगे।
चित्र स्त्रोत: stylecraze, shizen tea’s blog site, dr.axe, abeautyhub, dr health benefits, voyles family dental, health, lionesse beauty bar
COMMENTS (0)