Home / Uncategorized / ऍन वक़्त पर काम आनेवाले फैशन हैक्स
एक महिला के लिए बहुत जरुरी है की वो हर जगह सबसे आकर्षक दिखे। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हो और आपके फैशन में अचानक कोई गड़बड़ी हो गयी हो तो आप क्या करेंगे? इसके लिए जरुरी है की आपको ऐसे फैशन टिप्स आते हो जो आपकी इस समस्या को झटपट हल कर सकें।
तो आइये आज हम ऐसे ही आखरी समय में हमारे काम आने वाले फैशन टिप्स के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
अगर अचानक से आपके कुर्ते कि ज़िप टूट जाती है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप इसके जगह डबल साइडेड टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे में आप सिरका, नमक, या सर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ो को धोने के बाद उसे गरम पानी में एक चम्मच सिरका या नमक डाल कर भिंगो कर छोड़ दें। ऐसा करने से कपड़ों का पीलापन दूर हो जाता है।
ऐसे में आप मॉड पोज का इस्तेमाल कर सकते है। इसे ग्लू में पानी मिला कर बनाया जाता है। इस मिश्रण में सैंडल के कलर का स्पार्कल मिला लें और इसे ब्रश की सहायता से हील्स पर लगाए और सूखने दें। ये आपके सैंडल को बिलकुल नया लुक प्रदान करेगा।
इसके लिए आप एक रेज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेज़र को अपने कपड़ों पर ऊपर की ओर चलाएं। ऐसा करने से कपड़ों के रोएं निकल जाते हैं और ये बिलकुल नए से दिखते हैं।
ऐसी स्थिति में आप अपने टाइट जूतों को मोटे उनी मोजों के साथ पहने और पहन कर जूतों के चारों ओर ड्रायर चलाये ऐसा करने से जूते खुल जातें हैं और ढीले हो जाते हैं।
ऐसे में जब आप चलते हैं तो सैंडल आवाज करती है जो कि अच्छा नहीं लगता है इसीलिए इसे ठीक करने के लिए हम उसके टिप पर एक हील कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस स्थिति में हम नेलपॉलिश का प्रयोग कर सकते हैं। हम ग्लासेस और हैंडल के जॉइंट पर नेल पोलिश कि कुछ बूंदें लगा दें और चुटकियों में करें अपने सनग्लासेस को टाइट।
लेदर को हमेशा पानी के संपर्क में आने से बचाना चाहिए। ऐसे में अगर वो कभी पानी के संपर्क में आ गए तो घबराने कि बात नहीं है, ठन्डे पानी और सिरके के मिश्रण कि सहायता से हटाया जा सकता है। इसके लिए प्रभावित जगह पर इस मिश्रण को लगाएं और हल्के हाथों से रगड़े और चुटकियों में पाए इस दाग से निजात।
तो इन हैक्स का इस्तेमाल करके आप अपने फैशन को बरक़रार रख सकतें हैं। अगर आपके पास भी ऐसे कोई उपाय है तो हमारे साथ शेयर जरूर करें।
चित्र श्रोत: : youtube, pinterest, The spruce, PositiveMed, 5-minute crafts GIRLY.
COMMENTS (0)