Home / Uncategorized / 5 मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन डिज़ास्टर
फ़िल्मी सितारों की हर चीज़..मतलब हर मूवमेंट नोटिस होती है | तारीफ होती है, निंदा होती है, किसी स्टाइल को सर-आँखों पर रखा जाता हैं तो किसी को भद्दा कहकर खिल्ली भी उड़ाई जाती हैं | वैसे तो अभिनेत्रियां अपनी इवेंट्स और प्रमोशन के लिए स्टाइलिस्ट रखती हैं जिनका काम होता हैं उन्हें सर से पैर तक खूबसूरत दिखाना | लेकिन कभी कभी प्रोफेशनल्स भी गलती कर जाते हैं |
हम आपके सामने लाये हैं 5 ऐसी मशहूर एक्ट्रेसेस जो अपने स्टाइलिस्ट होने के बावजूद, गलत फैशन चोइसेस की वजह से सुर्खियों में आ गयी –
Table of Contents
इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने हाल ही में,फैशन को बहुत पीछे छोड़ कर एक कंधो वाला पिंक जम्प सूट पहनकर बहुत बड़ी भूल कर दी | यहाँ तक की कानों की लम्बी बाली (डैंगलिंग एअर्रिंग )और स्ट्रेप वाले पिंक सैंडलस भी श्रद्धा कपूर को लोगों की नज़रो से ना बचा पाए |
फैशन आइकॉन के नाम से जानी जाने वाली करीना कपूर ख़ान भी फैशन डिजास्टर की चपेट में आ गयी | अपनी नूट्रिशनिस्ट की बुक लांच के अवसर पर करीना एक कलर-ब्लॉक्ड शर्ट के साथ धारियों वाली स्कर्ट पहनी हुई नज़र आयी | वैसे तो प्रिंट के ऊपर प्रिंट स्टाइलिश लगता हैं लेकिन इन कपड़ो ने उन्हें लोगों की हंसी का कारण बना दिया |
वैसे तो साड़ी बांधना और उसके ऊपर प्रयोग की गयी एक्सेसरीज का यूज़ करना किसी आर्ट से कम नहीं लेकिन अगर गलत हो जाए तो लेने के देने पड़ जाते हैं और यही हुआ जुड़वा-२ की तापसी पन्नू के साथ जब वे साड़ी के साथ बेल्ट पहनी हुई दिखाई पड़ी |
चुलबुली रानी मुखर्जी अक्सर अपनी गलत फैशन चोइसेस के लिए न्यूज़ में रहती हैं | एक बार फिर उन्होंने भड़कीले पिंक कुर्ते के साथ लदी हुई मोती और सोने की मालाएं पहन कर रिपोर्ट्स का कैमरा अपनी तरफ घुमवा लिया |
परिनीति चोपड़ा भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जिनका फैशन से ताल-मेल थोड़ा कम ही बैठता हैं | फैशन क्वीन सोनम कपूर ने डायरेक्टर करन जोहर के “कॉफ़ी विध करन” में यहाँ तक कह दिया कि परिनीति को एक अच्छे स्टाइलिस्ट की जरूरत हैं | फ्लोरल ड्रेस के साथ पहनी हुई चप्पल ने इस लुक को और भद्दा बना दिया |
चित्र स्त्रोत – first post, Instagram accounts of Shraddha Kapoor, Tanya Ghavri and A Fashionistas Diaries, toastedcouture.com, newsdogshare.com, indian express.
COMMENTS (0)