Home / Top Cooking Recipes in Hindi / बचे हुए खाने के उपयोग के सुझाव
बचे हुए खानें को दें रचनात्मक रूप , अगर रात की बची हुई दाल या चावल हैं । खैर ! आप अपनें बचे हुए खानें को साथ बहुत कुछ कर सकते हैं ।रोटी हो या बची हुई सब्ज़िया, करिये उनका इस्तेमाल के नए अंदाज़ में!
हम लाए हैं, 5 स्वादिष्ट व्यंजन जिसे आप बना सकते हैं अपनें बचे हुए खानें से ।
Table of Contents
बची हुई सब्ज़ी हैं ?? घबराएं नहीं। आप उन्हें कुछ स्वादिष्ट सैंडविच बनाने में उपयोग कर सकते हैं, दो ब्रेड स्लाइस के सब्ज़ी को स्टफ करें और उन्हें कुछ मक्खन के साथ ग्रिल करें। आप इसके लिए किसी भी सब्ज़ी, आलू गोभी की, राजमा और आलू की सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें कुछ पुदीना धनिया चटनी के साथ परोसें ।
आप बचे हुए मांस का उपयोग करके कीमा की भरावन करके स्वादिष्ट कीमा परांठा बना सकते हैं । आटे की लोई को चपटा करके ऊपर कुछ कीमा फैलाएं, इसे भर दें और इसे फिर से रोल करें। दोनों तरफ मक्खन फैलाएं। मक्खन के साथ सुनहरा भूरा होने तक भूनें। ठंडा रायता और अपनी पसंद के अचार या चटनी के साथ गर्म परोसें ।
अपने बचे हुए चावल के साथ तले हुए चावल बना सकते हैं, वो भी बिना किसी परेशानी को । बस अपनी पसंद की सब्जी को भूनें और अपनी पसंद के हिसाब से मसालें डालें। और स्वादिष्ट फ्राइड राइस तैयार है। अतिरिक्त स्वाद जोड़ने के लिए आप उबले अंडे या तले हुए अंडे भी मिला सकते हैं।
चपाती पोहा बनाने की प्रक्रिया भी समान है, जिसमें मसाले भी शामिल हैं। बस चावल की जगह रोटी को टुकडें करके चूरे की उपयोग करें,और इस स्वादिष्ट पोहे की आनंद लें ।
अपने बचे हुए दाल को फेंके नहीं। यहाँ आप इसके साथ कुछ कर सकते हैं! अपनी पसंद की सब्जियों को उबाल कर आप भाजी में डालें , बची हुई दाल को गरम करें, और अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंउबली हुई सब्जियां और पाव भाजी मसाला और नमक। बस । इसे उपर से मक्खन और रोटी के साथ परोसें।
क्या आप भी किसी रचनात्मक व्यंजनों को बनाना जानते हैं, जो आप बचे हुए भोजन के साथ बना सकते हैं। तो हमारे साथ साझा करें!
Image Sources: ImagesBazaar
COMMENTS (0)