Home / hindi recipe / 7 Low-Fat Snacks: अपनी पार्टी में खाएं ये 7 तरह के “स्नैक”,फैट को करें कम!
पार्टी में क्या परोसें और कैसे परोसें, इसकी हमें हमेशा चिंता रहती है। फिर चाहे वह न्यू ईयर पार्टी हो या क्रिस्मस पार्टी, बर्थडे पार्टी हो या गेट-टुगेदर पार्टी, पूरा दिन मेन्यू सेट करने में ही निकल जाता है। हर समय चाहत होगी कि आज तो पार्टी है, एक दम ठूस-ठूसकर खाया जाएगा। एक मिनट के लिए आप आंख बंद करके जरा सोचिए कि यह पार्टी का समय है। और आप इस पार्टी की मेजबानी कर रहे है। और आपके घर पर एक लोगों का झुंड आ रहा हैं।
साथ ही आपको खुद खाना भी बनाना और मेनू भी तैयार करना पड़ रहा हैं। वैसे अक्सर पार्टी में कुछ मेहमान चिकना, तैलीय और कुरकुरे खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं। जबकि अन्य कम फैट वाले खाना खाते हैं। और कुछ तो अपना वजन कम करने के लिए खाते हैं। तो आप उनके लिए क्या तैयारी करेंगे? यदि आप उनके लिए स्नैक्स मेन्यू तय करने के लिए कन्फ्यूज्ड हैं तो परेशान न हों। हम आपके लिए यहां कम फैट वाले 7 स्नैक्स व्यंजनों की एक सूची लेकर आए हैं। जो उन मेहमानों के लिए एकदम सही पार्टी-स्टार्टर बन सकता हैं।
Table of Contents
चिकन में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। और खाने के लिए सबसे बढ़िया भी। चिकन में आप हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक स्वाद अनुसार डालकर इसे अच्छे से तेल में फ्राई करके बना सकते है।
इसे बिना तेल के भी बनाकर चिकन स्नैक का लुफ्त उठा सकते है। चिकन के कुरकुरे टुकड़ों को चना दाल, हरी मिर्च और ब्लैक पेपर को मिलाकर गर्म तावे पर डालें और पकने के बाद इसे खा सकते है।
लो फैट के लिए चिकन शवर्मा सबसे अच्छा विकल्प है। इसे आप चिकन के साथ गर्म तावे पर टमाटर, प्याज, मिर्च और दही आधारित सॉस बनाकर वाइट ब्रेड के साथ खा सकते है।
आप ड्राई शाकाहारी बुरिटोस भी बना सकते है। इसे सफेद और मीठे आलू, प्याज, टमाटर और एक विशेष सॉस के साथ गर्म तावे पर भुनकर बना सकते है।
अभी तक का सबसे लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फ़ूड है। इसे गेहूं के आटे और और उड़द की दाल व मसाले जैसे मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर आसानी से बनाकर खा सकते हैं।
इसे आप तेल और प्याज के अलावा सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। और पनीर को पैन में रखें और ओवन में 10 मिनट के लिए बेक करें, बाद में प्याज और नींबू मिलाकर इसे खा सकते हैं।
ये चुकंदर और टोफू कबाब एनर्जी का पावरहाउस हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, इन कबाबों में शायद ही कोई कैलोरी होती हैं।
क्या आप भी लो फैट करने के लिए किसी पार्टी में इस तरह की रेसिपी खाना पसंद करेंगे। यदि हां! तो जरूर अपने घर पर लो फैट करने के लिए इस तरीके का भोजन तैयार करके खा सकते हैं। और हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में आकर दे सकते हैं।
यह जरूर पढ़िए:
7 Low-Fat Snacks: अपनी पार्टी में खाएं ये 7 तरह के “स्नैक”,फैट को करें कम!
Chocolate Strawberry Samosa: चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी की फिलिंग से बना समोसा इंटरनेट पर हो रहा है वायरल।
Sanjeev Kapoor Dahi Vada Chaat: संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।
Sanjeev Kapoor Dahi Vada Chaat: संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)