Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Pasta Recipes in Hindi: पास्ता से बने कुछ ऐसे व्यंजन जो आपकी भूख को बढ़ा देंगे

पास्ता रेसिपी इन हिंदी

Pasta Recipes in Hindi: पास्ता से बने कुछ ऐसे व्यंजन जो आपकी भूख को बढ़ा देंगे

Himanshu Pareek | मई 9, 2023

पास्ता एक इटालियन डिश है पर इसे भारत समेत विश्व के सभी देशों में बड़े चाव से खाया जाता है। तरह-तरह के मसालों से बनाकर तैयार किया गया चटपटा पास्ता सुबह के नाश्ते और शाम के स्नैक के लिए तो बेहतरीन विकल्प है ही, साथ ही इसे लंच और डिनर में भी खाया जा सकता है। बच्चों को भी पास्ता का स्वाद काफी पसंद होता है।

आमतौर पर हम सभी एक ही तरीके से पास्ता बनाते हैं पर अगर आप एक जैसा पास्ता खा खाकर बोर हो चुके हैं यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं पास्ता बनाने की अनोखी रेसिपी और बेहतरीन रेसिपीज जो बदल देंगी हमेशा के लिए आपके पास्ता का स्वाद और आपका इसे बनाने व खाने का तरीका। तो आइए जानते हैं विस्तार से। 

पास्ता बनाने की अनोखी रेसिपीज़:

आमतौर पर हम बाजार से कच्चा पास्ता लाकर उसे घर पर अच्छे से पकाते हैं और उसमें विभिन्न सब्जियां मिलाकर चटपटा पास्ता तैयार करते हैं। पास्ता बनाने का यह तरीका सबसे आसान और सुलभ है पर अगर आप थोड़ी सी मेहनत करें और रचनात्मकता लगाएं, तो आप पास्ता का स्वाद कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं थोड़े से मसालों के प्रयोग और विधि को बदलने से कैसे तैयार होंगी पास्ता की अनोखी रेसिपीज़:- 

1. ऑलिव टोमैटो पास्ता रेसिपी:

Tomato Pasta

 

ओलिव टोमेटो पास्ता रेसिपी एक पार्टी परफेक्ट रेसिपी है, जिसे आप विभिन्न मसालों और सब्जियों के मिश्रण से तैयार कर सकते हैं। ऑलिव टोमेटो पास्ता रेसिपी तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले टमाटर सॉस की आवश्यकता होती है और इसके लिए आपको उबले हुए टमाटर, तेल, तेजपत्ता, काली मिर्च, शिमला मिर्च, सूखा ऑर्गेनो, टोमेटो केचअप, चीनी और स्वाद अनुसार नमक की आवश्यकता होती है।

इस रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले हमें टोमेटो सॉस तैयार करना होगा, जिसके लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें तेजपत्ता और काली मिर्च डालकर कुछ देर के लिए फ्राई करें। इसके बाद इसमें शिमला मिर्च भी हल्की फ्राई करें और उसके बाद कड़ाही में टमाटर और आधा कप पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक उबालें।

इसके बाद कड़ाही में सूखा ऑर्गेनो, टोमेटो केचप व टमाटर की प्यूरी डाल दें। ऊपर से स्वादानुसार नमक व चीनी आदि भी डाल दें और बीच-बीच में हिलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पकाएं। टमाटर सॉस तैयार हो जाएगा। 

टोमेटो सॉस बनने के बाद इस ऑलिव टोमेटो पास्ता को तैयार करने के लिए एक नॉन स्टिक कड़ाही में जैतून का तेल गर्म होने रखें और उसमें काला जैतून, टमाटर सॉस, चिली फ्लेक्स, व क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक हिलाते हुए पकने दें। अब इसमें पर्फेल व नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर तक पकाएं। पास्ता तैयार हो जाएगा। इसे आप कसी हुई चीज के साथ सजाकर परोस सकते हैं। 

2. कर्ड पास्ता:

Curd Pasta

 

कर्ड पास्ता एक हेल्थी और आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी है, जो बच्चों के लिए एकदम उपयुक्त है। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको उबले हुए दो कप पास्ता के अलावा नमक दही, वाइट म्योनीज, कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, मक्खन और राई की आवश्यकता होती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मक्खन लेकर उसमें राई डाल दें। अब इस कड़ाही में प्याज और मिर्च को 2 मिनट तक अच्छे से फ्राई करें। प्याज और मिर्च के फ्राई होने के बाद उसमें उबला हुआ पास्ता डालें। कढ़ाही में ऊपर से दही और म्योनीज अच्छे से मिलाकर पकायें। इसके बाद गर्मागर्म सर्व करें। 

3. बेक्ड चीज़ पास्ता:

Baked Pasta

बेक्ड चीज पास्ता एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है जिसे खाकर आप उंगलिया चाटते रह जाएंगे। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको पास्ता के अलावा दो प्याज, शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च, तेल, मैगी मसाला और चीज़ की आवश्यकता होती है। बेक्ड चीज़ पास्ता को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में पानी गर्म करें और उस पानी में एक चम्मच तेल डाल दें।

अब इस उबलते हुए पानी में पास्ता डालकर अच्छे से मिलाएं। पास्ता के अच्छे से उबल जाने के बाद इस पानी को अलग कर लें और एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर जीरे को हल्का फ्राई कर लें। इसके बाद इस कड़ाही में शिमला मिर्च और प्याज को लंबा काटकर उन्हें भी फ्राई करें और इसके बाद इसमें मैगी मसाला, नमक, लाल मिर्च आदि मसाले डालकर उबले हुए पास्ता को अच्छे से मिलाएं।

पास्ता के तैयार होने के बाद एक ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट करें और बेकिंग ट्रे में पास्ता डालकर उस पर अच्छे से चीज फैला दें। इसके बाद पास्ता को 7-8 मिनट तक बेक करें। बेक्ड पास्ता तैयार हो जाएगा। 

4. स्पाइरल पास्ता खीर:

Spiral Pasta Kheer

आमतौर पर हम पास्ता को एक चटपटी डिश के रूप में जानते हैं पर इससे आप स्वादिष्ट और मीठी स्पाइरल पास्ता खीर भी बना सकते हैं। स्पाइरल पास्ता खीर को आधा लीटर दूध, उबले हुए पास्ता, चीनी, कटे हुए बादाम, टूटी फ्रूटी, इलायची पाउडर और केसर धागे से बनाया जाता है। इस खीर को बनाने के लिए एक भगाने में दूध गर्म करें और 5 मिनट तक उसे धीमी आंच पर उबलने दें।

इसके बाद इस उबले हुए दूध में चीन, इलायची पाउडर, और उबला हुआ पास्ता मिलाएं। और अब आंच बंद करके पास्ता को एक कटोरे में निकाल लीजिये। इस कटोरे को कसी हुई बादाम, टूटी-फ्रूटी और केसर डालकर सजाएं। बेहतरीन पास्ता खीर तैयार है। इसे याद तो फ्रिज में ठंडा करके या फिर गर्मागर्म खा सकते हैं।

5. क्रीमी पास्ता विथ ब्रोकली:

Broccoli Pasta

क्रीमी पास्ता विथ ब्रोकली एक काफी प्रचलित डिश है जो कि काफी हेल्दी भी होती है। क्रीमी पास्ता तैयार करने के लिए आपको उबली हुई मैक्रोनी, ब्रोकली के फूल, लहसुन, मक्खन, ताजा बेसिल, दूध, फ्रेश क्रीम, और प्रोसेस्ड चीज की आवश्यकता होती है। इसमें अपने स्वाद के अनुसार आप नमक और पिसी हुई कालीमिर्च भी जोड़ सकते हैं। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए एक चौड़ी कड़ाही में सबसे पहले मक्खन गर्म करके उसमें धीमी आंच पर लहसुन को भून लीजिए और ऊपर से ब्रोकली डाल कर भी थोड़ी देर तक फ्राई कीजिए।

इसके बाद कड़ाही में दूध, क्रीम, बेसिल और चीज़ डालकर अच्छे से मिक्स करें और बीच में हिलाते हुए धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक पका लें। इसके बाद कड़ाही में उबली हुई मैक्रोनी डालकर हिलाते हुए धीरे-धीरे पकाएं और ऊपर से स्वाद अनुसार नमक व मिर्च डाल दें। स्वादिष्ट क्रीमी पास्ता तैयार हो जाएगा। 

 

 

 

 

पास्ता एक बहुत ही फेमस इटालियन डिश है जिसे पूरे विश्व में बड़े चाव से खाया जाता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे विभिन्न प्रकार के पास्ता बनाने के तरीके शेयर किए जो कि बनाने में बहुत ही आसान और स्वाद में लाजवाब है कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ ऐसे ही बेहतरीन जानकारी और नई नई रेसिपी इसके लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Pasta Salad Recipe: इंटरनेट पर पास्ता सलाद की रेसिपी को क्यों किया जा रहा सर्च, जानें वज़ह

Green Chilli Sauce: अपनी रसोई में मिनटों में तैयार करें ये ग्रीन चिल्ली सॉस: शेफ कुणाल कपूर

जानिए सलाद खाने का सही तरीका और सलाद खाने के फायदे (Health Benefits of Salad)

Tips for using and storing olive oil: जैतून के तेल के उपयोग व संग्रहण के सुझाव!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *