Home / सेलेब्रिटीज़ / 10 बॉलीवुड अभिनेता जिनकी पहली फिल्म फ्लॉप थी
प्रत्येक अभिनेता जो फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करता है वह एक ऐसी फिल्म के साथ शुरुआत करना चाहता है जिससे उसका नाम सबकी ज़ुबान पे हो और उसे अधिक से अधिक फिल्में मिलें। ताजुब की बात है की कई बॉलीवुड सुपरस्टारों ने फ्लॉप फिल्म के साथ अपनी शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड में अपना नाम कमाया।
यहां उन कलाकारों की एक सूची दी गई है जिनकी पहली फिल्म फ्लॉप थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद को एक अच्छा एक्टर साबित कर दिया –
Table of Contents
बॉलीवुड के छोट नवाब, सैफ ने फ्लॉप फिल्म परम्परा के साथ शुरुआत की और इंडस्ट्री में खुद के लिए जगह बनाने से पहले विभिन्न फिल्मों में अभिनय किया।
क्या आप जानते थे कि बॉलीवुड के शेहनशाह, अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म एक फ्लॉप थी। 1969 में अमिताभ ने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में अभिनय किया, और कई फिल्में करने के बाद ‘ज़ंजीर’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘एंग्री यंग मैन’ बनाया।
बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल, माधुरी ने 1984 में फ्लॉप फिल्म ‘अबोध’ के साथ अपना करियर शुरू किया। हालांकि फिल्म एक बड़ी फ्लॉप थी, लेकिन माधुरी का काम पसंद किया गया और उन्हें कई अन्य फिल्मों की ऑफर आयी जहां उन्होंने खुद को एक महान अभिनेता के रूप में साबित किया।
फिल्म उद्योग कभी ऐसा नहीं होत अगर, खिलदी उर्फ अक्षय कुमार ने 1991 में अपनी पहली फिल्म ‘सौगंध’ के फ्लॉप हो जाने के बाद अभिनय करना बंद कर दिया था!
सिर्फ कल्पना कीजिये कि क्या होता अगर करीना रितिक रोशन अभिनीत ‘कहो ना प्यार है’ में अभिनय करती? हां, उन्हें फिल्म की ऑफर की गई थी लेकिन अमिषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई जबकि करीना ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ में अपनी फ़िल्मी करियर शुरुआत की। बेबो को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और फैशनेबल दीवा बनने से पहले कुछ समय लगा
विश्वास करना मुश्किल है लेकिन सच है, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने वर्ष 1992 में एक फ्लॉप फिल्म ‘बेखुड़ी’ के साथ अपने फ़िल्मी करियर शुरुआत की थी। उनकी पहली व्यावसायिक सफलता फिल्म ‘बाज़ीगर’ थी जिसे 1993 में रिलीज़ किया गया था और उसके बाद, काजोल ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।
रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन वह भी एक के बाद एक फ्लॉप के साथ फ़िल्मी जगत में आयी थी – राजा की आएगी बरत और मेहंदी। दोनों फिल्मों फ्लॉप थी लेकिन रानी के बोल्ड अभिनय को विभिन्न निदेशकों अभिनय को देखा और सराहा।
हालांकि पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड ने अपनी सुंदरता से दुनिया को कायल कर दिया, फिर भी उनकी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’, जो 1997 में रिलीज हुई, दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। 1999 में उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘ताल’ में उनके विशिष्ट प्रदर्शनों के साथ देखा गया।
बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय, रणबीर कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ के साथ अपना फिल्म कैरियर शुरू किया लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रणबीर ने खुद को ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’ और ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों के साथ एक प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में स्थापित किया।
बॉलीवुड की इस दिवा ने वर्ष 2007 में ‘सावरिया’ में रणबीर कपूर के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन फिल्म एक बड़ी फ्लॉप थी और सोनाम को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में काफी समय लगा।
चित्र स्त्रोत: imdb, wikipedia, hindustan times, the cine bay, masala, cinestaan, amazon uk, santabanta, saavn, ebay, newsfolo, tribune, induna
COMMENTS (0)