Home / Women Health Tips in Hindi / 10 खाद्य पदार्थ जिन्हे रात में नहीं खाना चाहिए
खाने का सही अनुपात और सही समय तो सभी जानते हैं पर क्या आपने कभी सोचा है कि रात में आप जो खाना खा रहे हैं वो सही है या नहीं? रात में गलत भोजन का उपभोग करने से अनिद्रा या एसिडिटी हो सकती है। तो अगली बार रात में कुछ खाते वक़्त नीचे दी गयी खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
रात में अच्छी नींद आने के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें-
Table of Contents
कैफीन से शरीर में अम्लीय प्रतिक्रिएं होती हैं और साथ ही साथ रात में नींद भी नहीं आती। यह आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है इसलिए रात में कैफीन का सेवन न करने की कोशिश करें।
चीज़ का सेवन करने से रात में भारी मात्रा में एसिडिटी और अनपच की समस्या हो सकती है। रात में सॉफ्ट चीज़ बिलकुल ना खाएं क्योंकि उनमे ज्यादा मात्रा में रिफ्लक्स होते हैं।
रात के वक़्त चॉकलेट खाने की बात ही कुछ और है! लेकिन आपको पता होना चाहिए कि डार्क चॉकलेट में कैफीन और थियोब्रोमाइन होते हैं जिनके सेवन से रात में आपकी हृदय गति बढ़ेगी, जिसकी वजह से आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। तो अगर आप रात में कुछ मीठा खाने के आदी हैं तो मिल्क चॉकलेट खाएं।
रात में बिस्तर पर जाने से पहले किसी भी प्रकार की शराब पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। यह आपकी नींद की गुणवत्ता को कम करता है और आपको लंबे समय तक जगाता है। शराब पीने पर रात भर कई बार थोड़े- थोड़े अंतराल में आपकी नींद खुलेगी जिससे आप अच्छे से सो नहीं पाएंगे। इससे खर्राटे आने की सम्भावना भी बढ़ती है।
रात के दौरान सोडा या कार्बोनेटेड पेय का सेवन करना एक प्रकार का जोखिम है। यह बहुत अम्लीय होते हैं और इनसे आपके पेट में अम्लीय प्रतिक्रिया होनी शुरू हो सकती है। यह अधिक कार्बोनेशन के साथ आपके पेट में बहुत अधिक दबाव डालते हैं जो आपके वाल्व को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बहुत सारे मसालों से बना ये डिश निश्चित रूप से आपके शरीर को ऊर्जा से भर देगा जिससे आपको सोने में परेशानी होगी। इसलिए रात में सोने से पहले कुछ हल्का खाएं।
मुँह में दुर्गन्ध पैदा करने के साथ लहसुन आपके पेट में अम्लीय प्रतिक्रियाएं भी करता है। तो अगर आपको अक्सर रिफ्लक्स और अनपच जैसी समस्याएं होती रहती हैं, तो रात में लहसुन के सेवन से स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
सोने से पहले आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं है? यह रोमांचक ज़रूर है पर इसके प्रभाव अनुकूल नहीं है। आइसक्रीम की एक छोटी कटोरी भी वसा से भरपूर होती है। रात के वक़्त आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पाचन तंत्र हार्ड वसा को तोड़ने में लग जाते हैं जिसकी वजह से आपकी नींद ख़राब हो सकती है और रात में ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से बुरे सपने भी आते हैं।
पास्ता एक ऐसी डिश है जो रात के दौरान आपके सिस्टम को काम करने के लिए और अधिक उत्तेजित करती है जिससे आपकी नींद परेशान होती है। पास्ता में पनीर, टोमेटो सॉस और अन्य मसाले होते हैं जो निस्संदेह कुछ घंटों के बाद आपके शरीर में ऊर्जा प्रदान करेंगे। यह एक उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ वसा भंडार करता है और आपको रात में जगाते रहता है।
अजमोद (celery) या कोई अन्य भोजन जो मूत्रवर्धक है, उसे रात में नहीं खाना चाहिए। यह आपको सामान्य से थोड़ा अधिक पेशाब करने के लिए ट्रिगर करेगा। दिन के दौरान इनका सेवन करना अच्छा होता है लेकिन रात के वक़्त बिस्तर में जाने से पहले इन्हे खाने से निश्चित रूप से आपकी नींद खराब हो जाएगी।
चित्र स्रोत – wikipedia commons, pixabay
COMMENTS (0)