Home / Women Health Tips in Hindi / 10 हुनर जो 30 से अधिक उम्र की महिलाओं को आवश्यक रूप से आने चाहिए
आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ गयी है, हर महिला चाहती है की उसे किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। और जब आपकी उम्र 30 की हो गयी है तो ज़रूरत है आपको अपनी ज़िन्दगी में कुछ नयी आदतों को अपनाने की । एक महिला में खुद की रक्षा करने से लेकर आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर होने तक के सारे गुण होने चाहिए|
इससे पहले की आप 30 वर्ष की हो जाएं यह समय है इन 10 हुनर को विकसित करने की-
Table of Contents
खुद को आत्म रक्षा में प्रशिक्षित करें और सीखें की जब कोई आप पर हमला करे या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो कैसे खुद की रक्षा की जाए| ये आपको आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा|
म्यूच्यूअल फंड्स में इन्वेस्ट करना धन अर्जित करने का एक बहुत ही चर्चित तरीका है | इसे आप बिना किसी की मदद लिए कर सकते हैं | इसके लिए आप किसी ब्रोकर की सहायता ले सकते हैं या म्यूच्यूअल फण्ड की वेबसाइट पर जाकर खुद उसे खरीद भी सकते हैं।
कुछ लोग परिचित एवं अनजान लोगो से बातें करने में काफी स्वाभाविक होते हैं | यह भी एक कला है जिससे की आप आसानी से दोस्त बना सकते हैं और रिश्तेदारों का दिल जीत सकते हैं|
आत्मनिर्भरता किसी भी महिला का सबसे कीमती गहना है जो उसे सबसे अलग बनाता है। आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर करने से अच्छा कुछ भी नहीं होता | यह आपको अपने फैसले लेने की आजादी देता है और दोस्तों और घर परिवार से इज्जत भी दिलाता है|
यह सुनने में काफी सरल है लेकिन करने में उतना ही मुश्किल, ख़ास कर तब जब यह आपकी नौकरी से जुड़ा हो| इसमें सही यही है की आप बहाने ना बनाये और अपने फैसलों पे टिके रहें| बहाने बनाने की जगह साफ़ ‘ना’ कहें| ‘माफ़ कीजिये पर यह काम मुझसे नहीं हो पायेगा’ या कहें की इस वक़्त आप ये काम नहीं कर पाएंगी|
बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे की पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्थायी प्रमाण पत्र और फिर केवल कुछ ही मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खुल जायेगा, इसके अलावा कुछ समय बाद आप बैंक से अपना चेक बुक और डेबिट कार्ड ले पाएंगी |
कार चलाना कोई कठिन काम नहीं है यह बस आपको आत्म-निर्भर बनाता है। इसे कोई भी इंसान सीख सकता है| इसके लिए आपको जरुरत है एक प्रशिक्षित कार ड्राइवर और खुले मैदान की |
दुसरो को सलाह देना काफी आसान काम है पर खुद अपनी सलाह लेने की बात ही कुछ और है| इसमें साधना,धीरज और दृढ-संकल्प की जरुरत होती है| खुद की सुने और सोचें की आपके लिए क्या करना ज़्यादा उचित रहेगा |
अपनी सैलरी पर मोल-भाव करने से पहले कंपनी के बारे में सारी जानकारी पता करें| यह जानने की कोशिश करें की इस कंपनी में आपका मूल्य क्या होगा| अपनी उपलब्धियों को अच्छे से बताएं और वेतन के अलावा दूसरे भत्तों पर भी बात करें|
कई बार आपको कुछ अच्छा खाने का मन होता होगा पर कोई साथी ना मिलने की वजह से आप अपनी इस इच्छा को अपने अंदर ही रख लेती होंगी| आपकी नज़र में तो यह एक छोटी सी बात होगी पर ऐसी छोटी-छोटी बातें आगे जाकर चिंताजनक बन जाती है| अपने मन को ना मारें और अकेले डिनर पर जाने की कोशिश करें, यह आपको सशक्त बनाएगा|
चित्र श्रोत : viralvedios, wisegeek.org, imagebazar, metro, sentechservices
COMMENTS (0)