Home / Women Health Tips in Hindi / पीरियड्स को नियमित करने के 6 अनोखे तरीके
जब से अक्षय कुमार ने “पैडमैन” फिल्म में रोल निभाया है, समाज का प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं में पीरियड्स की समस्याओं को लेकर जागरुक हो गया है। इसी क्रम में लोग अब यह भी जानने लगे हैं की महिलाओं को पीरियड संबंधी कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे बढ़ी परेशानी है महिलाओं को अनियमित पीरियड का होना।
लेकिन घबराने की बात नहीं है,आज इस लेख में आपको पीरियड्स को नियमित करने के अनोखे तरीके बताते हैं:
Table of Contents
तिल के बीजों को शहद के साथ मिलाकर खाने से आपको दो फायदे होंगे। एक ओर तो आपके अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर शहद से एक पौष्टिक तत्व के रूप में आपके शरीर को ताकत भी मिलेगी।
जब आप अनियमित पीरियड की समस्या से जूझ रहीं हों, तब अदरक का सेवन जादुई असर दिखा सकता है। अदरक का सेवन चाय में डालकर या काढ़े के रूप में भी लिया जा सकता है। अदरक का काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच घिसा हुआ अदरक मिला कर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस पानी में एक चम्मच चीनी मिला कर दिन में तीन बार सेवन करें। आपको इससे निश्चय ही लाभ होगा।
दालचीनी की तासीर गर्म होती है और इसी कारण इसका सेवन पीरियड्स की अनियमतता को दूर करने में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके लिए आप दालचीनी पाउडर को एक कप गर्म पानी में पी लें। यदि चाहें तो इस पानी में एक टी बैग डालकर चाय भी बना सकतीं हैं। इससे आपको पीरियड के समय होने वाले मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
कच्चे पपीते में आयरन, कैरोटोन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस कारण कच्चे पपीते के सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है और गर्भाशय की परत भी नरम हो जाती है। इसलिए यदि आप पीरियड्स आने से पहले से कच्चे पपीते को अपने ब्रेकफ़ास्ट या सुबह की चाय के साथ लेना शुरू कर दें तो बहुत फायदा होगा।
भारतीय संस्कृति में हल्दी का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न रोगों के उपचार में भी हल्दी का प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। इसी प्रकार पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने में हल्दी पाउडर का सेवन लाभकारी होता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में ¼ चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए आप हल्का गरम दूध, एक चम्मच शहद और अगर चाहें तो थोड़ा सा गुड भी मिला लें। इससे हल्दी का कड़वापन दूर हो जाएगा। रोज हल्दी का यह काढ़ा पीने से आपके पीरियड्स के अनियमितता की समस्या कुछ समय बाद दूर हो जाएगी।
करेले के जूस का सेवन भी आपकी पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने में सहायक होता है। यदि आप नियमित रूप से करेले का जूस लेती हैं तो निश्चय ही आपको पीरियड संबंधी इस परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
Image Source: makefitness
COMMENTS (0)