Home / Uncategorized / मिनटों में सफ़ेद बाल छिपाने की 4 ट्रिक्स
सोचिए कभी ऐसा हो, की आपको अचानक अपनी उस मित्र से मिलने जाना हो, जो थोड़े ही समय के लिए आपके शहर में आई है। इस मित्र से मिलने का आपको बेसब्री से इंतज़ार था। अब जब आप आईने के सामने तैयार होनें गईं तो माथे पर झूलती काली रेशमी लट के साथ कुछ नटखट सफ़ेद बाल भी आ गए। इस समय आप सोच में पड़ गईं क्यूंकी न तो बाल डाई करने का समय है और न ही पार्लर जाने का। सबसे सरल उपाय के रूप में आप कैंची से उस नटखट लट को काट सकतीं हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा करना संभव नहीं होता है।
तब ऐसे मुश्किल वक्त में मिनटों में सफ़ेद बाल छिपाने की 4 ट्रिक्स बता रहे हैं।
Table of Contents
जब आप मेकअप करके पूरी तरह से तैयार हो जाएँ तो थोड़े से काजल को अपनी उंगली में ले लें। अब इस काजल को उन सफ़ेद बालों पर लगा दें, जो आपकी सुंदरता में ग्रहण लगा रहे हैं। इससे कुछ ही पल में आपके बाल काले हो जाएँगे। वैसे तो आजकल लगभग हर मेकअप कंपनी अच्छे से अच्छे ब्रांड का काजल बाजार में ला रही है। लेकिन अगर आप घर का बना काजल इस्तेमाल करेंगी तो आँखों और बालों को कोई नुकसान नहीं होगा।
सावधानी: जहां आपने काजल लगाया है, वहाँ थोड़ा सा हेयर स्प्रे कर दें, जिससे काजल बालों में मिक्स जाए। इससे नमी या पसीने से काजल पिघल कर बहेगा नहीं।
अपने बालों में कोई अच्छी सी हेयर एक्सेसरी जैसे, फ़ैन्सी पिन, फूल, या और कुछ नहीं तो मोतियों की माला आदि लगा लें। इससे न केवल आप घर में ही पार्लर जैसी तैयार हो जाएँगी, बल्कि सफ़ेद बाल भी नहीं दिखाई देंगे।
अपने बालों का स्टाइल इस तरह से बना लें, जिससे सफ़ेद बाल दिखाई ही न दें। इसके लिए आप बालों में कर्ल कर सकतीं हैं या फिर स्प्रे करके थोड़ा सा बाउंस कर सकतीं हैं। बालों में बाउंस लाने से बाल न केवल घने दिखाई देते हैं बल्कि इससे सिर के सिर्फ काले बाल ही अधिक दिखाई देते हैं।
अगर आप कुछ विशेष न करना चाहें तब भी अपने काले बालों की सुंदरता को उभार सकतीं हैं। इसके लिए आप अपने बालों की पार्टिंग को थोड़ा बदल दें। इससे बहुत आसानी से ग्रे बालों को छिपा कर बाल काले दिखाये जा सकते हैं।
Image source: makeupandbeautyhome, unsplash, pexels, pxher, emmalinebride,
COMMENTS (0)