Search

Home / Weight Loss Tips in Hindi / पेट की चर्बी कम करने के लिए योग

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग

Nupur Kumari | जून 21, 2018

हर औरत चाहती है की उसका पेट एकदम अंदर हो उसकी फिगर सुन्दर हो। पेट की चर्बी से न केवल शरीर भद्दा लगता है बल्कि आप अपनी पसंदीदा कपडे नहीं पेहेन सकते और आपका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है।

आजकल बदलती हुई जीवन शैली और बदलता हुआ खान पान का तरीका अपने साथ लाता है कई सारी बीमारियां जिसमें से एक है मोटापा। मोटापा होते ही हमारे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। वास्तव में जब हमारे पेट की भीतरी दीवारों पर फैट इकट्ठा होने लगती है तो ये हमारे पेट की चर्बी को बढ़ा देता है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए महिलाएं किसी भी हद्द तक जाने को तैयार होती हैं चाहे वो डाइटिंग हो, कसरत हो या चर्बी कम करने का ऑपरेशन लेकिन आपको यह सब करने की ज़रुरत नहीं।

पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान तरीका है योग।

आइये जानें कुछ ऐसे योग आसनो के बारे में जानेंगे जो हमारे पेट की चर्बी को कम करने में हमारी मदद करेंगे-

1)क्रेसेंट मून पोज़

पेट की चर्बी को कम करने के लिए ये पोज़ बहुत ही लाभदायक है। इसे करने के लिए कुछ स्टेप्स इस प्रकार हैं।

स्टेप 1:

दोनों पैरों को फैलाएं।

 

स्टेप 2:

अब एक पैर के घुटनों को मोड़ते हुए उस तरफ मुड़ें।

 

स्टेप 3:

अब दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाते हुए श्वास को बाहर छोड़े और अंदर की ओर लें।

 

स्टेप 4:

अब इसी प्रक्रिया को दूसरी तरफ भी दोहराएं।

 

2) बोट पोज़

बोट पोज़ पेट की चर्बी कम करने के साथ साथ शारीरिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है।

स्टेप 1:

फर्श पर बैठ जाएं और पैरों को घुटनो से मोड़ लें।

 

स्टेप 2:

अब पैरों को ऊपर की ओर मोड़ें। अब इस विधि को दोहराते रहे। बेहतर असर के लिए 5 बार दोहराएं।

 

स्टेप 3:

अगर आप इस योग को और भी कठिन बनाना चाहते हैं तो अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठा लें और पैरों को फर्श के समानान्तर रखें। इस पोज़ में रह कर कम से कम 5 बार श्वास को अंदर और बाहर की ओर छोड़ें।

 

3) प्लान्क

प्लान्क आपके पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण योग है। ये हमें आन्तरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।

स्टेप 1:

घुटने के बल फर्श पर बैठ जाएं।

 

स्टेप 2:

अब एक पैर को पीछे की तरफ सीधा खींचे।  

 

स्टेप 3:

फिर दोनों पैरों को पीछे की ओर ले जाएं। फिर दोनों पैरों को पीछे की ओर ले जाएं।

 

4) लेग लिफ्ट

लेग लिफ्ट योग पेट की चर्बी को कम करने के साथ साथ साथ स्पाइन को भी मजबूत करता है।

स्टेप 1:

 फर्श पर सीधे शवासन में लेट जाएं।  

 

स्टेप 2:

अब एक पैर को ऊपर उठाएं और गर्दन से ऊपर की ओर उठें। इस प्रक्रिया को दोनों पैरों के साथ दोहराएं।

 

5) ब्रिज लिफ्ट

ऊपर बताये हुए सभी योग आसन के बाद यह आसन आपके पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है।

स्टेप 1:

घुटनों को मोड़ते हुए हाथों की हथेलियों को फर्श पर रखते हुए सीधे लेट जाएं।

 

स्टेप 2:

अब शरीर के पिछले भाग को ऊपर की तरफ उठाएं और हाथों को पीछे आपस में जोड़ लें। अब श्वास छोड़ते हुए धीरे धीरे शवासन में वापस आ जाएं।

अत्यधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।


चित्र श्रोत: facebook.

Nupur Kumari

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *