Home / Uncategorized / मुँह की बदबू को खत्म करने के असरदार इलाज
आपको किसी पार्टी में कोई इंसान बेहद खूबसूरत लगता है | उसके कपड़े, उसकी ज्वेलरी, उसकी पर्सनालिटी – हर चीज़ में एक बात हो लेकिन अगर वही इंसान के मुँह खोलते ही बदबू आये तो सारा स्टाइल धरे के धरा रह जाता है | मुँह जी दुर्गंध एक ऐसी प्रॉब्लम है जो हम सबने कभी न कभी फेस की होगी | इसमें कुछ भी छुपाने वाला या शर्मनाक नहीं है | कई बार आपको अपने मुँह से आने वाली दुर्गन्ध का पता नहीं चलता और कई बार लोग भी आपको आपके मुँह पर नहीं बोलते | चलिए एक आसान सा ब्रेथ टेस्ट कर लेते हैं – अपनी कलाई को चाटे और 10 सेकंड बाद सूंघे | अगर गन्दी बदबू आती है तो आप बैड ब्रेथ का शिकार है |
तो आइये बताते हैं आपको इसके कुछ असरदार इलाज-
Table of Contents
रोजाना बिना चीनी की दही खाने से मुँह से बदबू कोसो दूर रहती है | दही हाइड्रोजन सल्फाइड का स्तर कम करती है | ये कंपाउंड जीभ में बदबू फैलाता है |
सौंफ को हमेशा से ही एक माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है | सौंफ में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुँह के ख़राब बैक्टीरिया को दूर करते हैं | आप चाहे इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर सौंफ वाली चाय भी एक बढ़िया इलाज है |
दालचीनी में पाए जाने वाला सिनेमिक ऐल्डिहाइड तेल मुँह के बैक्टीरिया को खत्म करता है| 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, इलाइची और तेज पत्ते को अच्छे से उबाल लें | अब इस पानी से कुल्ला करें |
निम्बू, संतरा या अंगूर जैसे खट्टे फल खाने से लार बनाने में मदद मिलती है और मुँह का सूखापन खत्म होता है | निम्बू की एसिडिटी, बैक्टीरिया के बनने में रुकावट डालती है | 1 चम्मच निम्बू का रस और थोड़ा नमक लेकर पानी में मिलाएं और इस मिश्रण से कुल्ला करें |
लौंग की एंटी-बैक्टीरियल गुण मुँह की बदबू को मिनटों में दूर कर देते हैं | सौंफ की तरह, लौंग चाहे ऐसे ही खाये या चाय में डाल कर इसका सेवन करें |
एक और घरेलु उपचार है – हरा धनिया खाना | हरे धनिये में मौजूद क्लोरोफिल बदबू ख़त्म करता है | चाहे इसकी ताज़ी पत्तियों का ऐसे ही सेवन करें या फिर हरे धनिया का रस निकाल कर इसे पिए |
दिन में 2 बार ब्रश करें , खूब सारा पानी पिए और हर 6 महीने में एक बार दांतो का चेक-अप करवाएं | लोग सालो-साल अपना ब्रश नहीं बदलते वो भी इसका एक कारण हो सकता है |
चित्र स्त्रोत: St. joseph health,one day cart,savory spice, low carb canada,pakissan.com,
COMMENTS (0)