अक्षय कुमार बॉलीवुड की एक ऐसी पर्सनालिटी हैं जिनके बारे में कुछ भी कहें कम होगा। ये एक वर्सटाइल अभिनेता होने के साथ साथ प्रोडूसर, स्टंट्समैन और एक टेलीविज़न सेलिब्रिटी भी हैं। उन्होंने अपने जीवन के 25 साल अपने फिल्मी करियर में लगा दिए और दर्शकों को हर बार अपने बेहतरीन अभिनय से प्रभावित किया है। उन्होंने अपने प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में बहुत ही अच्छा संतुलन बनाया हैI इसी वजह से व्यक्तिगत जीवन में भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना बेटे और बेटी के साथ बहुत खुश हैं।
उन्होंने जुहू, मुंबई में एक आलीशान बांग्ला लिया हैं जिसमें वे अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। हम इस बंगले की कुछ तस्वीरें आपके साथ साझा करेंगे जिसे देखकर आप अक्षय कुमार की पर्सनालिटी को और अच्छे से समझ पाएंगे।
अक्षय और ट्विंकल का जुहू स्थित घर एक खूबसूरत लॉन में खुलता है जो अरब समुद्र को भी पीछे छोड़ देता है। आप इनके प्रवेश द्वार से इनके घर के आगे की भव्यता को देख सकते हैं जिसमें एक हरा बाघ भी शामिल है। सजावट से वास्तुकला तक, सब कुछ ट्विंकल द्वारा किया गया है, जो सुंदर चीजों के साथ अपने घर को सजाने में विश्वास रखती हैं।
इन तस्वीरों में आप लिविंग रूम देख सकतें हैं। लिविंग रूम की दीवारों को बहुत ही अद्भुत कलाकृतियों से सजाया गया है। कुशन का हरा रंग प्रकृति के प्रति उनके झुकाव को दर्शाता हैं। इस कमरे में लगी लाइट्स भी बहुत ही अद्भुत जान पड़ती हैं।
साइड में लगे हुए सोफे पर की हुई कलाकृतियां हमें भारतीय संस्कृति की झलक से वाकिफ कराती हैं। इस पर लकड़ी की नक्काशी के साथ साथ सोफा कवर पर भी उसी प्रकार की कलाकृतियों को अलंकृत किया गया हैं। वास्तव में ये सारी कलाकारी ट्विंकल खन्ना की पसंद से करवाया गया हैं, उन्हें भारतीय पेंटिंग का बेहद शौक हैं।
तस्वीरों में आप डाइनिंग टेबल की खूबसूरती देख सकते हैं। इसे देख कर यह जान पड़ता हैं जैसे कि आप किसी फूलों के बाग़ में बैठे हो। टेबल को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया हैं। खिड़की से बाहर की ओर पूरा बगीचा हैं जो हरियाली के करीब महसूस करवा रहा हैं। टेबल पर आप धातु से बनी बर्तनों को भी देख सकते हैं।
जैसा की हमने आपको बताया हैं की इस घर की सजावट ट्विंकल खन्ना के द्वारा की गयी हैं तो आगे की तस्वीरों को देख कर आप ये अंदाज़ा लगा सकते हैं की ट्विंकल खन्ना को अद्भुत चीजों और पेंटिंग का कितना शौक हैं।
इन तस्वीरों में टेबल पर रखी चीजों को देख कर धातु के प्रति रूचि के बारे में पता चलता हैं।
यहाँ तक की उन्होंने कुशन को भी अद्भुत तस्वीरों से पेंट करवाया हैं।
इन तस्वीरों में आप नीले रंग से रंगे हुए शेर कि मूर्ति देख सकते हैं जिस पर हरे रंग से पर्यावरण को दर्शाया गया हैं। वास्तव में ये शेर पूरी प्रकृति को समर्पित हैं।
घर के एक कोने में हम एक छोटी सी किताबों की रैक भी देख सकते हैं जिसमें ट्विंकल खन्ना के पसंद की कुछ किताबें रखी हुई हैं। वो अपने खाली समय में इस कोने में आती हैं और कुछ वक़्त अपनी किताबों के साथ बिताना पसंद करती हैं।
हम आपको बता दें कि अक्षय कुमार डिसिप्लिन और पूजा-पाठ में बहुत विश्वाश रखते हैं। आप उनके बगीचे के एक कोने में धातु से बनी हुई भगवान की एक विशाल प्रतिमा भी देख सकते हैं।
इन तस्वीरों में आप उनके घर के मुख्य द्वार पर स्थित छोटे से बाघ को देख सकते हैं। ये एक खूबसूरत उद्यान की झलक देता हैं। इसे देख कर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी का पर्यावरण से लगाव साफ़ दिखाई देता हैं।
अक्षय कुमार के बगीचे में आप आम का पेड़ भी देख सकते हैं जिसमें हर साल मीठे मीठे आम फलते हैं।
चित्र श्रोत: Vogue, BollywoodShaadis, Pinkvilla.
COMMENTS (0)