Home / Uncategorized / आई मेकअप करने के 9 आसान स्टेप्स
आँखे हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जिसके बिना हम अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते हैं।आँखों की खूबसूरती को हमने कविताओं और गानों के माध्यम से हमेशा सुना है और प्रशंशा भी की है। उन्होंने कभी आँखों को झील कहा है कभी सागर तो कभी मैखाना। एक तरह से आँखे हमारे दिल का आइना होती है। जब हम जुबान से नहीं बोल पाते हैं तब भी आँखे उन्हें बयां कर देती है। जब हम मेकअप करते हैं तो आई मेकअप बहुत ही मुख्य रोल अदा करती है। अगर आपका आई मेकअप अच्छे से किया हुआ है तो यह खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। साथ ही साथ अच्छा मेकअप हर प्रकार की आँखों को खूबसूरत बना सकता है जैसे यह छोटी आँखों को बड़ा और आकर्षित बनता है। आई मेकअप करने के लिए कई प्रकार की चीजे होती हैं जो हर किसी के पास होनी चाहिए जैसे की ब्रश, मस्कारा, आई लाइनर, आई शैडो, कंसीलर इत्यादि। आई मेकअप अवसर और कपड़ों के अनुसार की जाती है।
आइये आज हम जानते स्टेप बाई स्टेप आई मेकअप करने के तरीके:
Table of Contents
सबसे पहले आँखों के ऊपर अपनी त्वचा के रंग के अनुसार कंसीलर का प्रयोग करें और उसे अच्छे से एक स्पॉन्ज या ब्रश की सहायता से मिलाएं।
अब ब्रश की सहायता से फेस पाउडर को आँखों के ऊपर मिलाएं।
इसके बाद पतले ब्रश में त्वचा के रंग से थोड़े गहरे रंग का आई शैडो लेकर उसे आँखों के ऊपर बीच में लाइन बनाते हुए मिलाएं।
अब उससे भी गहरे ब्लैक शेड में आई शैडो लेकर उसे आँखों के कोने से त्रिकोण बनाते हुए अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखे की ब्रश को हलके हाथों से चलाएं।
इसके बाद आँखों के नीचे भी कंसीलर को लगा कर अच्छी तरह मिला लें।
अब शिम्मर आई शैडो को बिलकुल पतले ब्रश की टिप में लें और इसे आईब्रोस के बोन में पतली लाइनिंग दें।
अब कर्लर की सहायता से आई लैशेष को कर्ल कर लें।
इसके बाद ऊपर की ओर घुमाते हुए आई लैशेष पर मस्कारा लगाएं।
अंत में डार्क शेड का आई शैडो ले कर आँखों के नीचे बाहर की ओर काजल की तरह लगाएं।
यह एक सामान्य प्रकार का आई मेकअप है जिसे कर के आप कही भी जा सकते हैं और किसी भी पोशाक पर कर सकते हैं। तो आप आज ही ट्राई करें ये मेकअप और दिखे सबसे ख़ास।
अतिरिक्त जानकारी के लिए वीडियो देखें। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
चित्र श्रोत : youtube
COMMENTS (0)