Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने क्रिकेटर से की शादी
भारत दो चीज़ों के लिए जाना जाता है-क्रिकेट और बॉलीवुड। बॉलीवुड पूरी दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। एक साल में बॉलीवुड 1,500-2,000 फिल्में बनाता है। दूसरी तरफ, क्रिकेट भारत में एक धर्म की तरह है। ICC रैंकिंग के मुताबिक़, भारतीय क्रिकेट टीम, दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी टीम है।
बॉलीवुड और क्रिकेट हमारे देश को हमेशा जोड़ते हैं। सिर्फ फिल्में और मैचेस ही नहीं, बल्कि शादियों से भी! आज हम आपको 7 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनको अपना जीवन साथी क्रिकेट की दुनिया में मिला।
Table of Contents
हरभजन सिंह, राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सबसे अच्छे गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। गीता बसरा एक अभिनेत्री हैं जो कई पंजाबी फिल्मों में नज़र आयी हैं। इस जोड़े ने अक्टूबर 2015 में शादी करी थी। इस जोड़े की अब एक प्यारी सी बेटी है।
फरहीन खान 90 की दशक की अभिनेत्री हैं। इस अभिनेत्री ने आल-राउंड क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से 1997 में शादी की थी। मनोज भारत की क्रिकेट टीम के साथ 1984 से 1996 तक थे। अब यह जोड़ा अपने दो बेटों के साथ दिल्ली में रहता है।
मंसूर अली खान पटौदी, जो की टाइगर पटौदी के नाम से भी जाने जाते हैं, पटौदी के लेट नवाब थे। अपने राजसी वंश के अलावा, मंसूर हमारी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सबसे यंग कप्तान भी रह चुके हैं। शर्मीला टैगोर बॉलीवुड की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। मंसूर और शर्मीला ने 1969 में शादी की थी। मंसूर की मौत 2011 में हुई थे, जिसका मतलब यह जोड़ा 42 साल तक एक साथ था! मंसूर और शर्मीला के तीन बच्चे हैं-सबा अली खान, अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री सोहा अली खान।
मोहम्मद अज़हरुद्दीन एक रिटायर्ड क्रिकेटर हैं। वह आजकल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पोस्ट-मैच इंटरव्यू करते नज़र आते हैं। संगीता बिजलानी, जो की मिस इंडिया रह चुकी हैं, अज़हरुद्दीन की दूसरी बीवी थी। इस जोड़े ने 1996 में शादी करी थी, पर 2010 में इस जोड़े ने फैसला किया के वह अपने अलग रास्ते जायेंगे।
इस जोड़े को लोग प्यार से ‘विरूष्का’ कहते हैं। अनुष्का-विराट, आज के दौर की सबसे लोकप्रिय जोड़ी हैं। यह अभिनेत्री और बल्लेबाज़ सबसे पहले तब मिले थे जब इन्होंने एक शैम्पू के विज्ञापन में एक साथ काम किया था। 4 साल के रिश्ते के बाद, विरूष्का ने अपने इस रिश्ता को एक नया मोड़ दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, विराट ने बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का से दिसंबर 2017 में शादी की थी। उनकी शादी इटली के खूबसूरत शहर, टस्कनी में हुई थी। अपनी शादी के बाद, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई, दोनों जगह में अपनी रेसपेशन का जश्न मनाया था।
2 साल के रिश्ता के बाद, क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेज़ल कीच के साथ 2016 में शादी की। एक ओवर में 6 छक्के मारने वाले युवराज की शादी तीन अलग अलग तरीकों से हुई थी। बाली में इस जोड़े ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई थी और नवंबर 2016 में इन्होंने सिख रसम-रिवाज़ के साथ फतहगढ़ साहिब में शादी करी थी। इसके बाद, युवराज-हेज़ल ने हिन्दू रसम-रिवाज़ के मुताबिक, गोआ (Goa) में फिर से शादी करी थी। अपनी शादी के बाद, इस जोड़े ने दिल्ली में रेसप्शन समारोह भी रखा था।
नवंबर 2017 में क्रिकेटर ज़हीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने शादी करी थी । जब सागरिका से पूछा गया की उन्हें अपने पति ज़हीर की सबसे अच्छी बात कौन सी लगती है, तो सागरिका ने बोला की उन्हें ज़हीर का हम्बल नेचर बहुत अच्छा लगता है।
सूत्र: BollywoodShaadi’s.com, Deccan Chronicle, Hindustan Times, ICC, India Today, Navbharat Times, News18, Pycker, Radio City, ScoopWhoop, The Bridal Box, The Economic Times, The Indian Express, Vogue India, Zee News, circle of cricket, india times, marriage divorce.in
COMMENTS (0)