Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड जोड़े जिन्होंने चुपचाप शादी की

बॉलीवुड जोड़े जिन्होंने चुपचाप शादी की

Priyanka Verma | सितम्बर 18, 2018

यूँ तो फ़िल्मी सितारे अपनी फिल्मों का प्रचार करने में अपना सारा दम लगा देते हैं ताकि उन्हें मीडिया से सारा अटेंशन मिले, लेकिन जहाँ बात उनकी निजी ज़िन्दगी की आती है तो वे सब कुछ छुपा कर रखते हैं। मीडिया वाले फ़िल्मी सितारों की ज़िन्दगी पर हमेशा नज़र टिकाये हुए होते हैं इसीलिए कई सितारे एकदम चुपचाप से शादी कर लेते हैं और बाद में दुनिया को बताते हैं ।

आज हम आपको 7 ऐसे जोड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी की खबर दुनिया को नहीं होने दी –

 

1.आदित्य चोपड़ा और रानी मुख़र्जी

रानी और आदित्य के रिश्ते की चर्चा होने के बावजूद उन दोनों ने अपनी शादी की खबर गुप्त रखी। उनकी शादी की खबर रानी ने ट्विटर के ज़रिये 21st अप्रैल’14 को दी। आदित्य चोपड़ा को ज़्यादा शो शा और नज़रों में आना नहीं पसंद इसीलिए उन्होंने रानी के साथ इटली में शादी की जिसमे सिर्फ उनके परिवार के कुछ सदस्य शामिल हुए।

 

2.रणवीर शोरी और कोंकणा सेनशर्म

जैसे ही कोंकणा सेनशर्मा के गर्भवती होने की अफवाएं आनी शुरू हुयी, कोंकणा और रणवीर ने 3 सितंबर,14 को कोंकणा के घर पर एक छोटी सा आयोजन कर शादी कर ली। कोंकणा ने एक ट्वीट के ज़रिये अपनी शादी की खबर लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने लिखा की रणवीर और मैंने तारिख को शादी कर ली है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद्। शुभ रात्रि। उन दोनों का एक बीटा है हारुन और शादी के पांच साल बाद वे दोनों अलग हो गए।

 

3.बोनी कपूर और श्रीदेवी

स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी फ़िल्मी जगत की सबसे विवादस्पद शादियों में से एक है। कहा जाता है के दोनों फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान मिले और एक दुसरे से प्यार कर बैठे। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शोरी उन्हें तलाक नहीं देना चाहती थी इसीलिए बोनी और श्रीदेवी ने चुपचाप एक मंदिर में विवाह कर लिया। तकरीबन 6 महीने तक उन्होंने अपने शादीशुदा होने के बारे में किसीको नहीं बताया और जब खबर खुली तो श्रीदेवी 7 महीने गर्भवती थी!

 

4.अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का और विराट की प्रेम कहानी हर किसीकी ज़ुबान पर थी पर किसीको कानोकान खबर नहीं हुयी जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने इटली में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्तिथि में शादी की और सोशल मीडिया के द्वारा सबको इसके बारे में बताया। उन्होंने मैसेज लिखा – आज हम दोनों ने एक दुसरे से वादा किया है की हम सदा एक दुसरे से प्यार करेंगे। आपके साथ ये खबर बांटते हुए हमे बेहद ख़ुशी हो रही है। ये खास दिन और भी खास हो गया है हमारे परिवार और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से। हमारे से साथ इस सफर में शामिल होने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्। इटली से लौटने के बार विराट और अनुष्का ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी।

 

5.नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम के द्वारा मई को अपनी शादी की खबर से संको चौंका दिया। नेहा ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा – ये मेरी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा निर्णय है, आज मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी कर ली। हेलो हस्बैंड अंगद बेदी । अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और एक एक्टर हैं। इस शादी के तुरंत बाद ऐसी अफवाएं सुनने में आयी थीं की नेहा शादी से पहले गर्भवती हो गयी थीं इसीलिए उन्होंने जल्दबाज़ी में शादी की ।

 

6.हेमा मालिनी और धर्मेंद्र

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धरम पाजी फिल्म शोले के सेट्स पर मिले और एक दुसरे से प्यार करने लगे। धरमजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक नहीं देना चाहती थी। ऐसे में शर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ने अपना धरम बदल कर इस्लाम को अपना लिया क्यूंकि इस धरम में आपको एक से ज़्यादा शादियां करने की इजाज़त होती है। फिर वे दोनों खंडाला भाग गए और वहां उन्होंने चुपके से निकाह किया।

 

7.सैफ अली खान और अमृता सिंह

मशहूर अदाकारा अमृता सिंह छोटे नवाब सैफ अली खान से एक पार्टी में मिली थी। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी हैं और इसीलिए सैफ के माँ-बाप शर्मीला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। सैफ और अमृता ने चुपचाप से शादी कर ली लेकिन शादी के 13 साल के बाद सैफ ने अमृता को तलाक दे दिया । सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं – सारा और इब्राहिम। अब सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली है और उनका एक बीटा है तैमूर।

 

स्त्रोत: Bollywoodshaadis, jagran, teesrijungnews, youtube, india today, the mourng express, filmfare, india today, dna india, bollywood shaadis, midday

 

Priyanka Verma

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *