Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / इन सेलेब जोड़ियों की उम्र में बहुत फरक है!

इन सेलेब जोड़ियों की उम्र में बहुत फरक है!

Riya Aggarwal | अक्टूबर 12, 2018

कभी-कबार, दो प्यार करने वालों का रिश्ता शादी में बदल जाता है। हम सब ये मानते हैं की शादियाँ ऊपर वाला तय करता है। जब समय सही होता है, तो सारी चीज़ें आराम से हो ही जाती हैं।

आपके कई पसंदीदा स्टार जोड़ियों की बीच के उम्र का अंतर बहुत ज़्यादा है। पर प्यार तो प्यार होता है, और उम्र सिर्फ एक नंबर ही तो है।

 

1.धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

अभिनेता धर्मेंद्र और बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’, हेमा मालिनी, में 13 साल का अंतर है। धर्मेंद्र पहले से ही शादी-शुदा थे। अपनी शादी से पहले, हेमाजी और धर्मेंद्र दोनों इस्लाम में परिवर्तित हो गए थे। हेमाजी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। इस जोड़े की दो बेटीयाँ हैं-ईशा देओल और अहाना देओल।

 

2.दिलीप कुमार और सायरा बानू

बॉलीवुड के ‘ट्रैजेडी किंग,’ दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानू से 1966 में शादी करी थी। अपनी शादी के समय, दिलीपजी 45 साल के थे और सायराजी सिर्फ 22 साल के थी। दिलीपजी अपनी पत्नी से 23 साल बड़े हैं।

 

3.शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर

शाहिद कपूर ने दिल्ली की लड़की, मीरा राजपूत कपूर से जुलाई 2015 में शादी करी थी। शाहिद अपनी पत्नी से 13 साल बड़े हैं। शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं-एक 2 साल की बेटी मीशा और एक महीने का बेटा ज़ैन।

 

4.सैफ अली खान और करीना कपूर खान

नवाब ऑफ़ पटौदी सैफ ने करीना कपूर खान से शादी करी है। करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं। करीना और सैफ का एक 2 साल का बेटा है, जिसका नाम तैमूर है। सैफ की पहेली पत्नी, अमृता सिंह, उनसे 12 साल बड़े थी। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं-एक 25 साल की बेटी सारा और एक 17 साल का बेटा इब्राहिम।

 

5.रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल-रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, के बीच 11 साल का फर्क है। रणबीर 36 साल के हैं और आलिया 25 साल की हैं। आलिया को रणबीर हमेशा से पसंद थे, लेकिन रणबीर ने आलिया के लिए अपने प्यार का इज़हार दिसंबर 2017 में करा था। ये दोनों कलाकार, करण जोहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नज़र आएँगे।

 

6.प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

जुलाई 2018 में प्रियंका चोपड़ा और अमरीकन संगीतकार निक जोनस के सगाई हुई थी। सितम्बर में, इस जोड़े का एक रोका समारोह हुआ था मुंबई में। प्रियंका अपने मंगेतर से 10 साल बड़ी हैं।

 

7.आमिर खान और किरण राव

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान, अपनी बीवी किरण राव से 9 साल बड़े हैं। इस स्टार जोड़ी का एक बेटा है जिसका नाम आज़ाद है। आमिर और किरण के 6 साल के बेटे का जनम सुररोगसी (surrogacy) से हुआ था।

 

8.संजय दत्त और मान्यता दत्त

संजय दत्त और उनकी पत्नी, मान्यता दत्त में 20 साल का अंतर है । इस जोड़ी के जुड़वा बच्चे हैं-इक़रा और शहरान दत्त।

 

9.रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख

रितेश देशमुख, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय विलासराव देशमुख के बेटे हैं। रितेश ने अभिनेत्री जेनेलिया से 2012 में शादी करी थी। जेनेलिया रितेश से 9 साल छोटी हैं। इस जोड़े के दो बेटे हैं-रियान और राहिल देशमुख।

 

10.मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर

सुपरमॉडल और फिटनेस एंथोसिएस्ट (fitness enthusiast), मिलिंद सोमन ने एयर होस्टेस अंकिता कुंवर से 2018 में शादी करी थी। अंकिता अपने पति से 25 साल छोटी हैं। मिलिंद की उम्र 52 साल है और अंकिता की उम्र 26 साल है-विश्वास नहीं होता ना की मिलिंद अपनी पत्नी से दुगनी उम्र के हैं!

 

सूत्र: Bollywood Hungama, BollywoodShaadis.com, Business Today,  Cosmopolitan, Emirates 24/7, Hindustan Times, India Today, Ishq.com, News18 Hindi, Pinkvilla, Times of India, The Economic Times,  Wikipedia, Youtube, Zee News.

 

Riya Aggarwal

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *