Home / सेलेब्रिटीज़ / अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का रिलेशनशिप एडवाइस!
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 16 साल से भी ज़्यादा हो चुके हैं। अक्षय और ट्विंकल का व्यक्तित्व, एक दूसरे से बहुत अलग है, लेकिन ये दो सितारे एक दूसरे को पर्फेक्ट्ली कॉम्प्लीमेंट करते हैं। इनका रिश्ता, इस बात का गवाह है की एक दूसरे से विपरीत लोग, एक दूसरे के लिए वाकई में सही होते हैं।
आज आपको बेटर बटर बताता है कुछ रिलेशनशिप एडवाइस, जो की बॉलीवुड के इस प्यारे जोड़े ने दिया है।
Table of Contents
अक्षय और ट्विंकल के व्यक्तित्व, एक दूसरे के बिलकुल विपरीत हैं। ‘कॉफी विथ करण’ पर इस बारे में बात करते हुए, अक्षय ने कहा था की उनकी पत्नी और वो एक दूसरे के बारे में नयी-नयी चीज़ें जानते रहते हैं क्योंकि वह एक दूसरे से बहुत अलग हैं। अक्षय हमेशा कूटनीतिक (diplomatic) बात करते हैं, लेकिन उनकी बीवी ट्विंकल की बाते अनफिल्ट्रेड (unfiltered) और अनिनहिबिटेड (uninhibited) होती हैं।अपने व्यक्तिगत डिफरेंसेस को अक्षय और ट्विंकल कभी भी अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने देते-वो एक दूसरे को वैसे ही एक्सेप्ट करते हैं जैसे की वो हैं।
अपनी निजी ज़िन्दगी और अपनी काम-काजी ज़िन्दगी में, अक्षय और ट्विंकल एक टीम की तरह काम करते हैं। ट्विंकल एक अखबार में रविवार का कॉलम लिखती हैं। उनका ये कॉलम, अक्षय हमेशा प्रूफरीद (proofread) करते हैं और फिर उसे 10 नंबर में से मार्क्स भी देते हैं। जब ट्विंकल को अपनी पहली फिल्म ‘पैडमैन’ (Padman) प्रोडूस करनी थी, तो उन्होंने अक्षय को इस फिल्म में मुख्य भूमिका दी। ट्विंकल की यह फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी।
अक्षय और ट्विंकल हमेशा एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए और एक दूसरे को समर्थन देते हुए नज़र आते हैं। ट्विंकल हमेशा अपने पति की तारीफ करती हैं (जब की अक्षय कहते है की ट्विंकल उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक है)। अक्षय हमेशा अपनी पत्नी के साथ खड़े रहते हैं-चाहे वह उनके बुक लांच पे हो या फिर तब जब ट्विंकल को आमंत्रित किया गया था ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की डिबेटिंग सोसाइटी के एक प्रोग्राम के लिए।
अक्षय अपनी फिल्मों में व्यस्त रहते हैं और ट्विंकल अपनी लिखावट में व्यस्त रहती हैं। लेकिन ये जोड़ी हमेशा एक दूसरे के लिए वक्त निकालती है और एक दूसरे के साथ ट्रेवल करती रहती है।
कभी अक्षय और ट्विंकल अकेले ही घूमने निकल जाते हैं, और कभी ये अपने बच्चों-आरव और नितारा, के साथ ट्रेवल करते हैं।
अक्षय और ट्विंकल जानते हैं की अपने रिश्ते को बरकरार रखने के लिए, प्यार और रोमांस के क्या मायने हैं। यह जोड़ी, एक दूसरे के लिए जन्मदिन और सालगिरा के पोस्ट्स नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर डालती रहती है।
इन पोस्ट्स को देखने से ही समझ आ जाता है की यह जोड़ी एक दूसरे से कितना प्यार करती है। इससे यह भी पता चलता है की अक्षय और ट्विंकल के इस 16 साल के रिश्ता में प्यार और रोमांस अभी भी बरकरार है।
सूत्र: Hindustan Times, Instagram accounts of Akshay Kumar and Twinkle Khanna, Timesnownews.com, Bollywood hungama, youtube
COMMENTS (0)