Search

Home / hindi recipe / Corn Cheela Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं कॉर्न चीला की रेसिपी, मिलेगा दमदार स्वाद

Corn Cheela Recipe

Corn Cheela Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं कॉर्न चीला की रेसिपी, मिलेगा दमदार स्वाद

Marketing Team | अगस्त 7, 2023

कॉर्न चीला यानी भुट्टे का चीला टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। थोड़ा भी बारिश का दौर चल निकले तो घरों में पकोड़ों और चीले बनना शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर बेसन चीले ही बनाए जाते हैं, लेकिन इस बार आप चाहें तो बेसन चीले में थोड़ा सा ट्विस्ट देकर भुट्टे का चीला तैयार कर सकते हैं।

 

Corn Cheela Recipes

 

अब कॉर्न चीला स्वाद में लावजाब होता है और इसे पसंद करने वालों की भी लंबी फेहरिस्त है। बारिश के मौसम में भुट्टे से कई तरह की डिशेस तैयार की जाती हैं, भुट्टे का चीला भी उनमें से एक डिश है जो आसानी से बनाई जा सकती है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं भुट्टे का चीला रेसिपी

कैसे बनाएं भुट्टे का चीला की रेसिपी- How to Make Corn Cheela Recipe

सामग्री:

  • भुट्टे के दाने- 2 कटोरी
  • प्याज- 1
  • बेसन- 1 कटोरी
  • टमाटर- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • पत्तागोभी बारीक कटी- 1 कटोरी
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती कटी- 2 टेबल स्पून
  • लहसुन-अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1 टी स्पून
  • अजवाइन- 1 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

भुट्टे का चीला बनाने की आसान विधि:

  • भुट्टे का चीला बनाने के लिए सबसे पहले सॉफ्ट दानों वाला भुट्टा लें।
  • अब भुट्टे से दानों को निकालें और उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
  • अब भुट्टे के इस पेस्ट को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें और इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके पत्तागोभी, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक काटें।
  • कटी सब्जियां थोड़ी सी बचाकर बाकी सभी को कॉर्न-बेसन के मिश्रण में डालकर ठीक ढंग से मिला लें।
  • अब मिश्रण में अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च समेत सारे मसाले डालें और आखिर में स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
  • अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और चीले का पेस्ट तैयार कर लें।
  • एक नॉनस्टिक तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • अब तवा गर्म हो जाने के बाद इस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं।
  • अब एक कटोरी में चीले का पेस्ट लेकर तवे पर डालें और फैलाएं।
  • कुछ देर बाद चीले के ऊपर कटी प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च के थोड़े से टुकड़े डालकर टॉपिंग करें।
  • इसके बाद चीले को पलटते हुए दोनों ओर से हल्का सुनहरा होने तक सेकें।
  • इसके बाद प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह पेस्ट से सारे भुट्टे के चीले तैयार कर लें।
  • भुट्टे के चीले नाश्ते में या दिन में कभी भी खाए जा सकते हैं।

 

 

 

 

बारिश के मौसम में कुछ स्पेशल खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में कॉर्न चीला की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कॉर्न चीला की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Chana Dal Vada Waffles: बारिश में प्याज के पकोड़े नहीं, खाएं प्रोटीन से भरपूर चना दाल वड़ा वेफल्स

Broccoli Soup Recipe: बारिश में पाचन बेहतर बनाने के लिए पिएं ब्रोकली सूप, मिनटों में होगा तैयार

Palak Puri Recipe: बारिश के बीच गर्मागर्म पालक पूरी का उठाए लुत्फ, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा

Dhaniya Pudina Chutney Recipe: बारिश में गर्मागर्म पकोड़ों का स्वाद बढ़ा देगी ये हरी चटनी, बनाएं 5 मिनट में

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *