Home / hindi recipe / Roasted Tandoori Masala Bhutta: बारिश के मौसम में ट्राई करें रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा, जानें विधि
Roasted Tandoori Masala Bhutta: बारिश के मौसम में ट्राई करें रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा, जानें विधि
Marketing Team | अगस्त 7, 2023
SHARE
बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना अलग ही आनंद है। ऐसे में जब भी मौका मिलता है लोग भुट्टे के साथ सुहाने मौसम का लुत्फ उठा ही लेते हैं। लेकिन कई बार लोग भुट्टे का वही पुराना स्वाद चख कर बोर भी हो जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भुट्टे का कुछ अलग टेस्ट लेना चाहते हैं। तो यहां बताई जा रही रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा की ये स्पेशल रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा की इस स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा की रेसिपी- How to Make Roasted Tandoori Masala Bhutta Recipe
सामग्री:
लार्ज साइज- दो भुट्टे
हंग कर्ड- आधा कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट- एक चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- आधा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
जीरा पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
कसूरी मेथी- एक चम्मच
आधा नींबू का रस
सरसों का गर्म तेल- दो चम्मच
रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा बनाने की आसान रेसिपी:
सबसे पहले रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा बनाने के लिए सबसे पहले हंग कर्ड लें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, कसूरी मेथी और नींबू का रस मिक्स कर लें।
इसके बाद आखिर में सरसों का तेल गर्म करके इस मिक्सचर में एड करें और सबको अच्छी तरीके से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
अब एक गहरे पैन में पानी लेकर इसको गर्म कर लें और भुट्टे को पानी में डाल कर पैन का ढक्कन लगा दें।
अब इस भुट्टे को लगभग 70 प्रतिशत तक उबल जाने दें।
फिर मसाले का जो पेस्ट आपने तैयार करके रखा है, उसको एक ग्रीसिंग ब्रश की मदद से भुट्टे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर दें।
ध्यान रखें कि ये मसाला भुट्टे की हर साइड को अच्छे से कवर कर ले।
अब गैस ऑन करके इस पर रोस्टिंग स्टैंड रखें और भुट्टे को इस पर रख कर लो फ्लेम पर सब तरफ से भून लें।
इसके बाद गैस को बंद करें और भुट्टे पर थोड़ा सा पिघला हुआ मक्खन ब्रश की मदद से कोट कर दें।
आखिर में भुट्टे पर हल्का सा चाट मसाला छिड़कें और कटी हुए हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।
अगर बारिश के मौसम में कुछ स्पेशल खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा की रेसिपीको जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी रोस्टेड तंदूरी मसाला भुट्टा को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)