Search

Home / hindi recipe / Indori Sev Paratha Recipe: इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा खाएंगे तो नहीं भूल पाएंगे स्वाद, बार-बार करेंगे डिमांड

Indori Sev Paratha Recipes

Indori Sev Paratha Recipe: इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा खाएंगे तो नहीं भूल पाएंगे स्वाद, बार-बार करेंगे डिमांड

Marketing Team | अगस्त 7, 2023

इंदौरी सेव का स्वाद काफी पसंद किया जाता है और इसके टेस्ट के दीवाने विदेशों तक फैले हैं। साथ ही नमकीन के तौर पर काफी फेमस हो चुके सेव से टेस्टी पराठा भी बनाया जा सकता है। आपने आलू का पराठा, गोभी का पराठा समेत ढेरों वैराइटीज के पराठे खाए होंगे, लेकिन अगर सेव से बना पराठा टेस्ट नहीं किया है।

 

Indori Sev Paratha Recipe

 

तो आज हम आपको इंदौरी जायके से भरे सेव पराठे को बनाने का तरीका बताएंगे। इसे खाकर आपके मुंह से खुद ब खुद तारीफ निकल जाएगी। सेव पराठे का स्वाद हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं इंदौरी सेव पराठा की रेसिपी

कैसे बनाएं सेव पराठा की रेसिपी- How to Make Indori Sev Paratha Recipe

सामग्री:

  • गेहूं आटा- 2 कप
  • सेव- 2 कप
  • प्याज बारीक कटी- 1
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • अमचूर पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • जीरा पाउडर- 1 टी स्पून
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

सेव पराठा बनाने की आसान विधि:

  • स्वाद से भरपूर इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें एक चम्मच तेल और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आटे को ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें।
  • इस बीच प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें।
  • अब एक अन्य मिक्सिंग बाउल लें और सेव, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर स्टफिंग तैयार करें।
  • इसके बाद आटा लें और उसे एक बार ओर गूंथ लें।
  • इसके बाद इसकी समान अनुपात की मध्यम साइड की लोइयां बना लें।
  • अब एक नॉनस्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • इस बीच एक लोई लेकर उसे बेलें और बीच में पराठे की स्टफिंग रखकर बंद करें और दोबारा बेल लें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर बेला हुआ पराठा डालकर सेकें।
  • कुछ देर बाद पराठे के किनारे पर तेल डालें और उसे पलटकर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें।
  • अब पराठा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेकें।
  • उसके बाद प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारे सेव पराठे तैयार कर लें।
  • अब स्वाद से भरपूर सेव पराठे को सब्जी, चटनी या दही के साथ परोसें।

 

 

 

कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में इंदौरी सेव परांठा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इंदौरी सेव परांठा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Paratha Recipe: इस बरसात में अपनी रसोई में बनाएं लौकी का परांठा, जानें पूरी रेसिपी

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *