Search

Home / Uncategorized / डायटीशियन डॉ. शिखा शर्मा के पिटारे से – सर्दियों में सही डाइट से जुड़े काल्पनिक तथ्य और सच्चाई

डायटीशियन डॉ. शिखा शर्मा के पिटारे से – सर्दियों में सही डाइट से जुड़े काल्पनिक तथ्य और सच्चाई

Parul Sachdeva | नवम्बर 16, 2018

सर्दिया आने वाली हैं और अभी से जुकाम, खासी, बुखार और ना जाने कितनी बीमारियां बिन बुलाये मेहमान हो जाती हैं | हम अपने खान-पान पर तो ध्यान देते हैं लेकिन कई बार हमें ये नहीं पता होता है कि सर्दियों में डाइट को लेकर क्या हैं काल्पनिक तथ्य और क्या हैं उनसे जुडी सच्चाई | और ये सब हम नहीं बल्कि जानी-मानी डायटीशियन डॉ. शिखा शर्मा आपको बताएंगी ताकि कोई कन्फूज़न ना रहे –

1. काल्पनिक तथ्य -दूध एक सम्पूर्ण आहार है !

सच्चाई – लोग सोचते हैं कि दूध में भरपूर शक्ति है और ये पोषक तत्वों से भरा है पर ऐसा बिलकुल नहीं है| दूध में है कैल्शियम और थोड़ा सा प्रोटीन लेकिन इसमें आयरन और विटामिन C नहीं होता जिससे इसे एक संपूर्ण आहार मानना गलत है | अगर कोई सिर्फ दूध पर निर्भर है तो वो उसके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों का अभाव हमेशा रहेगा |

 

2. काल्पनिक तथ्य -बादाम में कोलेस्ट्रॉल होता है !

सच्चाई – इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है | किसी भी प्लांट प्रोडक्ट में कोलेस्ट्रॉल नहीं हो सकता | जितने भी एनिमल प्रोडक्ट्स है जैसे पनीर, घी, अंडे, मीट इन सब में कोलेस्ट्रॉल होता है | बादाम में होता है ओमेगा 3 फैटी एसिड जो हृदय को बहुत से लाभ पहुंचाता है |

 

3. काल्पनिक तथ्य -मूंगफली खाने से वजन बढ़ता है !

सच्चाई – सर्दियों का समय होता है अपनी सेहत को बढ़ाने का | और मूंगफली खाने से कोई मोटा नहीं होता | हमारा वजन तब बढ़ता है जब हम रिफाइंड फ़ूड की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं जैसे चीनी, घी, मैदा लेकिन नेचुरल खाना खाने से जैसे मूंगफली, अखरोठ या बादाम से फायदा ही होता है |

 

4. काल्पनिक तथ्य – सर्दियों में दूध शरीर के लिए लाभकारी है!

सच्चाई – बिलकुल नहीं, दूध, खासकर भैंस के दूध में खांसी बढ़ाने की प्रवति काफी ज्यादा है| और अगर आपको खाँसी या जुकाम है तो दूध को कुछ दिनों के लिए ना पिए | इसीलिए सर्दियों में दूध कम कर देना चाहिए ताकि खांसी न बने |

 

5. काल्पनिक तथ्य – दही को रात में नहीं खाना चाहिए और जुकाम के दौरान दही बिल्कुल नहीं लेना चाहिए |

सच्चाई -दही किसी भी समय खाई जा सकती है लेकिन ज्यादा ठंडी ना हो मतलब रूम टेम्परेचर | और जब आप जुकाम हो तो दही खाएं क्योंकि दही आसानी से पच जाती है और शरीर के लिए बहुत लाभकारी है |

 

6. काल्पनिक तथ्य -खड़े मसाले जैसे अदरक, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता या बड़ी इलायची शरीर को नुक्सान पहुँचाती है |

सच्चाई – सर्दियों में ये सभी खड़े मसाले सबसे ज्यादा सेहतमंद माने जाते हैं | जैसे तेजपत्ता लीवर के बैक्टीरिया या वायरस को ख़त्म करता है, दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक है, अधरक सर्दियों में जुकाम, खासी के लिए बहुत अच्छी होती है, काली मिर्च गले के लिए बहुत सहायक होती है |

 

7. काल्पनिक तथ्य – रात में चावल खाने से मोटापा बढ़ता है !

सच्चाई – ये बात कुछ हद तक सही है क्योंकि जब आप रात में सफ़ेद चावल खाते हैं तो शरीर में पानी जमा हो जाता है जिससे सूजन आ जाती है पर ये सब धीरे-धीरे होता है | वैसे तो रात में कम कैलोरी वाला भोजन खाना चाहिए लेकिन अगर आप रात में चावल खाने के शौक़ीन हैं तो स्टार्च निकाले और फिर इसका सेवन करें |

चित्र स्त्रोत –reader’s digest, once upon a chef,tourism and food, the little epicurean, medical news today, Fressko

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *