Home / Uncategorized / सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 7 खाद्य पदार्थ
क्या आपको सुबह और शाम के वक़्त ठण्ड महसूस हो रही है? यदि हां, तो अब आप समझ गए होंगे की सर्दियां बस आ ही गयी हैं। दिन छोटे और रातें लंबी होने लगी हैं, तापमान भी गिरने लगा है।
इस सर्दी के मौसम में आपको स्वस्थ्य रखने के लिए, बेटर बटर ने 7 ऐसे खाद्य पदार्थों की एक सूची बनाई है जो ठंड में आपको गर्माहट और आराम दिलाने में मदद करेंगे।
Table of Contents
बाजरा और चौलाई जैसे अनाज आपको सर्दियों के दौरान स्वस्थ्य और गर्म रखेंगे। चौलाई में शहद और सर्दियों में खाने वाली बेर्रिस (winter berries) डालकर एक गरमा गर्म मील तैयार करें। इसे दिन के दौरान किसी भी समय खाया जा सकता है! चौलाई के साथ-साथ रागी और बाजरा भी ठण्ड के दिनों में काफी ऊर्जा प्रदान करते हैं। ये दोनों ही उच्च ऊर्जा खाद्य पदार्थ हैं जो जिनमे मुख्य रूप से स्टार्च होता है। अधिक मात्रा में स्टार्च होने के कारण शरीर को इन खाद्य पदार्थों को पचाने में अधिक समय लगता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर द्वारा लंबे समय तक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
दालचीनी उन गर्म मसालों में से एक है जिसकी खुशबू और स्वाद सर्दियों के मौसम में गर्म महसूस कराने के लिए पर्याप्त है। दालचीनी पाचन में सुधार लाने के साथ- साथ शरीर में गर्मी भी उत्पन्न करता है। सर्दियों के दौरान इसे दूध, हॉट चॉकलेट, कॉफी या चाय में डालना ना भूलें।
अदरक में थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो आपको गर्म रखने में मदद करते हैं। यह आपके पाचन को बढ़ावा देता है और आपके शरीर के भीतर रक्त प्रवाह में भी सुधार लाता है। साथ ही साथ अदरक शरीर को मजबूत करता है, पाचन में सुधार करता है और खांसी और सर्दी को ठीक करने में मदद करता है।
शहद कभी भी खराब ना होने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। शहद में औषधीय गुण होते हैं जो ठण्ड में होने वाली दो आम बिमारियों सर्दी और फ्लू के इलाज में मददगार होता है। अदरक और दालचीनी की तरह, शहद भी स्वाभाविक रूप से गर्म होता है और यह आपको इस मौसम में गर्म और आरामदायक रख सकता है।
सरसों का तेल, सरसों के बीज या ताजा सरसों के पत्ते ठण्ड के मौसम के दौरान आपको गर्म रख सकते हैं। सरसों का इस्तेमाल मालिश करने से लेकर पारम्परिक साग बनाने तक किया जा सकता है।
पुराने समय में केसर का उपयोग मुख्य रूप से शाही परिवारों द्वारा किया जाता था इसलिए इसे दुनिया का सबसे महंगा मसाला माना जाता है। आज भी, केसर का एक छोटा सा डब्बा बहुत महंगा होता है। चमकती त्वचा प्रदान करने के अलावा, केसर सर्दियों के मौसम के दौरान आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। आप ठंड के मौसम में रोजाना अपने दूध में एक चम्मच केसर डाल सकते हैं।
तिल के बीज शरीर, त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभदायक हैं। ये बीज पुरानी समस्याओं जैसे निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा का इलाज कर सकते हैं। सर्दियों में इन बीजों से हलवा और चिक्की जैसी कई पारंपरिक मिठाइयां भी बनाई जाती हैं। कैल्शियम और आयरन से भरपूर इन बीजों को रात भर के लिए पानी में भिगो लें और सुबह उस पानी को पी लें। रोजाना खाने के लिए तिल के बीज और गुड़ को मिलाकर छोटे-छोटे एनर्जी बॉल्स भी बनाए जा सकते हैं। ये छोटे बॉल्स आपको गर्म रखने में मदद करेंगे और सर्दियों के दौरान आपको ऊर्जा भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, तिल के तेल का उपयोग खाना पकाने के लिए भी किया जा सकता है।
सर्दियों के मौसम के दौरान गर्म कपड़े पहनने के साथ ही साथ, इन खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करना ना भूलें।
चित्र स्रोत: Doctor NDTV, Healthline, IndiaMart, Livestrong.com, NDTV Food, Organic Facts, Pixabay
COMMENTS (0)