Home / Weight Loss Tips in Hindi / देश के लिए कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फोगाट ने प्रेगनेंसी के बाद कैसे घटाया वजन?
पहलवान गीता फोगाट का नाम कौन नहीं जानता? भारत को कुश्ती के महिला वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला स्वर्ण पदक दिलवाने वाली गीता फोगाट ने 2019 में एक पुत्र को जन्म दिया और इन दिनों यह पहलवान मैदान पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार है। हालांकि इसी बीच गीता एक बार फिर से चर्चा में है और इस पर उनकी चर्चा का विषय है उनकी फिटनेस। गीता फोगाट ने जिस तरह प्रेगनेंसी के बाद अपनी खोई हुई फिटनेस फिर से पाई है, उसे लेकर प्रशंसक और विशेषज्ञ गीता की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
प्रेगनेंसी के बाद के समय में जब अधिकतर महिलाएं अनचाहे वजन से परेशान रहती हैं, ऐसे में गीता द्वारा उचित डाइट और कसरत से फिर से हासिल की गई अपनी फिटनेस एक मिसाल है। हाल ही में पेशे से डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर रिया अंकोला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में डॉक्टर रिया ने प्रेगनेंसी के बाद भी गीता की गजब की फिटनेस को प्रेरणास्पद बताया। रिया लिखती हैं कि “गीता एक बेहद मजबूत महिला हैं। अपने पहले बेटे के जन्म के बाद जब उन्होंने अपनी फिटनेस की दिशा में फिर से काम करना शुरू किया, तो भी उन्होंने अपने बेटे की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया, जो कि वाकई में बहुत खूबसूरत चीज है। मुझे खुशी है कि एक डॉक्टर के रूप में मैं उनकी इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बन सकी।” रिया ने बताया कि अपने बेटे के साथ व्यस्त रहने के बावजूद एक संतुलित आहार और दिन में 4 घंटे की ट्रेनिंग के लिए गीता की फिटनेस का असली राज है।
View this post on Instagram
भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला कुश्ती वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली 32 वर्षीय गीता फोगाट एक बार फिर से खेल के मैदान पर वापसी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गीता ने घर पर ही वर्कआउट से प्रेगनेंसी के बाद अपना 20-25 किलो वजन कम किया है और वे पिछले नौ महीनों से ट्रेनिंग शुरू कर चुकी हैं। हाल ही में गीता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ट्रेडमिल पर पसीना बहाते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वे काफी फिट और फुर्तीली नजर आ रही हैं। उम्मीद की जा सकती है कि गीता एक बार फिर से जल्द की कुश्ती की रिंग में वापस होंगी और भारत के लिए और भी कई सारे पदक जीतेंगी।
View this post on Instagram
और पढ़िए करीना कपूर से वजन घटाने के आसान टिप्स!
कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)