Home / Uncategorized / लिपस्टिक लगाने के 8 आसान स्टेप्स
सदियों से लिपस्टिक को महिलाओं की पहली पसंद बताया जाता है। इसके बिना कोई भी मेकअप अधूरा माना जाता है। मेकअप करते वक़्त अगर कोई प्रक्रिया छूट जाये तो चल भी जाता है मगर लिपस्टिक लगाए बिना तो महिलाएं घर से बाहर निकलना भी नहीं चाहती हैं। आजकल बाजार में लिपस्टिक की कई वैराइटी उपलब्ध है जो रंगों और टेक्सचर में विभिन्न होते हैं। मगर लिपस्टिक की खूबसूरती तभी निखर के आती है जब उसे सही तरीके से लगाया जाये।
आइये आज हम जानेंगे की कैसे अपने लिपस्टिक को बनाये बिलकुल परफेक्ट।
Table of Contents
सबसे पहले अपने होठों पर लिप बाम लगाएं और इसे लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार कर लें।
लिप बाम लगाने के बाद टूथ ब्रश की सहायता से हल्के हाथों से होठों पर रगड़ें। ऐसा करने से होठों की डेड स्किन निकल जाएगी और होठ बिलकुल तारो ताज़ा लगेंगे।
होठों पर कंसीलर लगाएं, जिससे वो एक सामान टोन में आ जाएं और लिपस्टिक भी एक सामान लगे। ऐसा करने से लिपस्टिक अधिक देर तक टिकता भी है।
लिपस्टिक लगाने के पहले लिप लाइनर की सहायता से होठों की लाइनिंग अवश्य कर लें, ऐसा करने से लिपस्टिक होठों से बाहर आने से बचेगा।
अब अगर आपको हल्की लिपस्टिक लगानी है तो आप लिप लाइनर का इस्तेमाल पूरे होठों पर भी कर सकते हैं।
अगर आप लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके अप्प्लायर के टिप से होठों की पहले आउटलाइनिंग करें फिर अंदर की ओर लगाएं।
अगर लिपस्टिक लगाने के बाद आपको लगता है कि लिपस्टिक की लाइनिंग सही तरीके से नहीं हुई है तो आप पेंसिल कंसीलर का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे होठों के बाहर की ओर लाइनिंग बनाते हुए लगाएं।
अगर आप अपने लिपस्टिक को मैट करना चाहते हैं तो एक टिश्यू पेपर लें, इसे अपने होठो पर लगाएं।
अब इस पर ब्रश की सहायता से लूज़ पाउडर को अप्लाई करें और फिर टिश्यू हटा दें।
अगर आप अपने लिप्स को फुलर दिखाना चाहते हैं तो आप आईशैडो का उपयोग कर सकतें हैं। सिल्वर कलर के चमकीले आई शैडो को अपने होठों के बीचों बीच ऊपर की ओर और नीचे वाले होठों पर बीच में लगाएं। ऐसा करने से आप अपने होठ को दिखा सकते हैं फुलर।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें:
चित्र श्रोत: Youtube.
COMMENTS (0)