Home / Uncategorized / अपने मेकअप को कैसे बनाये लॉन्ग लास्टिंग
मेकअप महिलाओं की ज़िन्दगी का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना वे घर से बाहर निकलना सही नहीं समझती हैं। आजकल बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से हम आसानी से और बहुत ही कम समय में मेकअप कर सकते हैं। जब हमें घर से बाहर निकलना होता है तो हमें बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे कि कितनी देर के लिए निकलना है क्योंकि हमें उस हिसाब से मेकअप करना होता है।
क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप बाहर गए हो और आपका मेकअप निकल गया हो? ऐसे वक़्त में हमें बहुत ही शर्मिंदगी महसूस होती है। तो आइये आज हम देखते हैं कि आप अपने मेकअप को कैसे अधिक देर तक टिका सकते हैं-
Table of Contents
मेकअप के पहले प्राइमर का प्रयोग करने से मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और चेहरे की चमक बरक़रार रहती है। प्राइमर हमारे चेहरे को प्रदूषण के सीधे संपर्क में आने से भी रोकता है।
आजकल बाजार में कई ब्रांड्स के सेटिंग स्प्रे उपलब्ध हैं, आप कोई सा भी अपने चेहरे के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं। प्राइमर लगाने के बाद चेहरे पर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें इससे मेकअप जल्दी ख़राब नहीं होता। सामान्य तौर पर यह प्राइमर को आपकी त्वचा पर लॉक कर देता है।
फाउंडेशन का इस्तेमाल दो लेयरों में करना चाहिए, पहले एक लेयर लाइट फाउंडेशन और दूसरी बार में हैवी फाउंडेशन। ऐसा करने से यह ज्यादा देर तक टिका रहता है।
जब भी आप फाउंडेशन लगाएं इसे ब्लेंड करते वक़्त स्पॉन्ज को फिनिशिंग स्प्रे से सैचुरेट करते रहे, ऐसा करने से ये आपके फाउंडेशन को चेहरे पर लॉक कर देता है।
लिपस्टिक को अधिक देर तक होटों पर बरक़रार रखने के लिए लिपस्टिक लगाने के पहले लिप लाइनर से लिप्स की आउटलाइनिंग करना न भूलें।
मेकअप करने के बाद सेटिंग पाउडर को फिनिशिंग स्प्रे से सैचुरेट किये हुए स्पॉन्ज की सहायता से पूरे चेहरे पर हल्के हाथों का इस्तेमाल करते हुए लगाएं। ये आपके मेकअप को देर तक टिका रहने में मदद करते हैं।
ऊपर बताये हुए तरीकों का इस्तेमाल कर के आप अपने मेकअप को देर तक सेट रख सकते हैं।
चित्र श्रोत: Pixabay, Youtube, PIxnio.
COMMENTS (0)