Search

Home / Women Health Tips in Hindi / थायरायड होने पर क्या करें और क्या नहीं ?

_253_Thyroid

थायरायड होने पर क्या करें और क्या नहीं ?

Parul Sachdeva | मई 18, 2018

थायरायड एक ऐसी बीमारी हैं जो थायरायड ग्लैंड में क्षति होने से होती हैं | थायरायड ग्लैंड में मौजूद हॉर्मोन्स शरीर के मेटाबोलिज्म का ध्यान रखते हैं | इसका मतलब अगर आपको थायरायड है तो आपको बहुत सी मुश्किलों जैसे बालो का झड़ना, डिप्रेशन, वजन बढ़ना, वजन घटना और शरीर का तापमान कम होना, से जूझना पड़ेगा | ऐसे में ये पता होना जरुरी है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखा जाएं |

थायरायड होने पर क्या करें ?

1. विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से प्रचुर खाना खाएं

food to cure - thyroid

बादाम, सब्जियाँ, फल, फिश, नट्स, क्रैब, तिल के बीज जैसी चीज़ो में विटामिन, आयरन और मिनरल्स होते हैं जिसे हर रोज खाना जरूरी है | ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और जलन को कम करते हैं |

 

2. रेगुलर चेक-अप

testing - thyroid

अगर आपको थायरायड है तो हर 6 महीने में एक बार, प्रतिष्ठित लैब से अपना थायरायड लेवल चेक कराएं | डॉक्टर की सलाह माने और दवाइयाँ समय पर लें |

 

3. ज्यादा पानी पिए

water - thyroid

थायरायड होने पर डिस्टिल्ड (आसुत जल) वाटर पीना चाहिए क्योंकि ये क्लोरीन और फ्लोराइड से मुक्त होता है | पानी की मात्रा सही होने से लिवर और किडनी साफ़ रहती हैं और सही काम करती हैं |

 

4. सैर और योग हैं सेहत के लिए अच्छी

yoga - thyroid

नियमित सैर करने से शरीर के मेटाबोलिक रेट को प्रोत्साहन मिलता है और योग थायरायड को प्राकर्तिक रूप से ख़त्म करता है |

 

थायरायड होने पर क्या ना करें ?

1. सप्लीमेंट्स से रहे दूर

supplements - thyroid

थायरायड का इलाज चलते हुए, डॉक्टर की सलाह के बिना कोई और सप्लीमेंट न लें | क्योंकि ये थाइरॉक्सिन को अवशोषित करने में रुकावट डालता है |

 

2. थायरायड को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ को कहे ना

foods thyroid

खाद्य पदार्थ जैसे मूंगफली, सोयाबीन, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, सरसो और गोभी आयोडीन को शरीर में जाने से रोकते है जो थायरायड को बढ़ाने का बड़ा कारण है |

 

3. धूम्रपान और शराब हैं जहर

smoking - thyroid

वैसे तो ये आदतें कई बीमारियों को जन्म देती हैं लेकिन इनका सेवन करने से शरीर में पहुंचने वाले केमिकल्स,थायरायड को निश्चित रूप से बढ़ा देते हैं |

चित्र स्त्रोत Spice4Life,The Japan Times,Arthritis Foundation,MindBodyGreen,Health Awareness Community,Success Magazine,Business Insider,Paemuka

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *