Home / Women Health Tips in Hindi / जानिये आपके सोने का तरीका सही है या गलत
एक सबसे आसान चीज़ को परफेक्ट करना इतना आसान नहीं है | और वो है सही नींद लेना | ज्यादा सोना और कम सोना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं | और जहा तक बात आती हैं सोने की सही पोजीशन की? तो आधे से ज्यादा लोग गलत पोजीशन में सोते हैं | जिस तरह आप सोते हैं उसका एक बहुत बड़ा रिलेशन हैं खर्राटे, जलन, गैस यहाँ तक की झुर्रियों से |
तो आइये देते हैं सभी जवाब | नींद लेने की कौन सी पोजीशन हैं सबसे सही ? किस पोजीशन में सोने से होगा शरीर को नुक्सान और अधिकतर लोग कैसे सोते हैं ?
Table of Contents
अगर आप अपने चेहरे को सीलिंग (सीधा सोना ) की तरफ करके सोते हैं तो आप सबसे ज्यादा फायदे में हैं | क्योंकि ऐसी पोजीशन में सोने से आपका सारा भार अच्छे से रीढ़ की हड्डी पर डिस्ट्रीब्यूट (वितरित ) हो रहा हैं | और आपका सर ऊपर की तरफ होने से, खाना ऊपर की और नहीं चढ़ता जिससे गैस, हृदय-जलन और उलटी की शिकायत नहीं रहती | ऐसे सोना झुर्रियां होने से भी रोकता हैं | ऐसी पोजीशन में अगर आप दोनों घुटनो के बीच तकिया रख कर सोयेंगे तो पीठ का दर्द भी नहीं होता | लेकिन जिन्हे खर्राटो की प्रॉब्लम हैं वो ऐसे ना सोये वही बेहतर |
अगर आपको करवट लेकर सोने से ही अच्छी नींद आती हैं तो एक्सपर्ट्स मानते हैं बायीं तरफ करवट को सही | ऐसे सोने से रक्त संचार ठीक से होता है और पेट का फूलना, बैक पेन या अन्य शारीरिक बीमारियां कम होती हैं | बायीं ओर सोने से फेफड़े और लिवर पर दबाव पड़ता है तो अगर आपको आंतरिक अंगो से सम्बंधित कोई बीमारी हैं तो ऐसे ना सोये | ये पोजीशन गुरुत्वाकर्षण (gravity) की वजह से झुर्रियों ला सकती हैं |
अगर गहरी और अच्छी नींद सोने से आपका मतलब है दायी करवट सोना तो आप बहुत सी बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं | क्योंकि हमारी हृदय प्रणाली दायी तरफ होती है और ऐसे सोने से उस पर दबाव पड़ता हैं और फेफड़ो पर तनाव पड़ता हैं |
चाहे इस स्तिथि में खर्राटों को कम किया जा सकता है लेकिन सोने की ये पोजीशन सबसे खराब मानी जाती है और माने ना माने बहुत से लोग ऐसी स्तिथि में सोना पसंद करते हैं इसीलिए इसे फ्री फॉल भी कहा जाता है | लेकिन आप इसके नुक्सान जान कर हैरान रह जाएंगे | ये पोजीशन आपकी रीढ़ की हड्डी को बढ़ाती है जिससे बैक पैन की शिकायत और बढ़ जाती है | इससे गर्दन और सर पर दबाव पड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी रोकती है | मोटे लोगो के लिए ये स्लीपिंग पोजीशन मुश्किलें और बढ़ा देती है |
हमारी सलाह
लोग वैसे ही सोते हैं जैसे उन्हें कम्फर्टेबल लगता है लेकिन एक एक नयी और सही स्लीपिंग पोजीशन ट्राई करने के कोई नुक्सान नहीं हैं | कुछ दिन सोयेंगे तो अपने आप आदत हो जाएगी।
चित्र स्त्रोत – News on hunt, health magzine, most comfotable bed sheets, fitness magzine
COMMENTS (0)