Home / Women Health Tips in Hindi / महिलाओं के टांग दर्द होने के 5 प्रमुख वजह
पैर दर्द भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी की एक निशानी है। इससे पता चलता है की आप पर्याप्त आराम नहीं कर रही हैं जो एक गंभीर मुद्दा भी हो सकता है। इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। पैरों के दर्द विभिन्न प्रकार की समस्याओं का संकेत दे सकते हैं।
ज्यादातर महिलाओं को पैर से जुडी इन 5 समस्याओं का सामना करना पड़ता है-
Table of Contents
इसमें आपके शरीर के निचले हिस्से में दर्द होता है। और धीरे-धीरे ये दर्द आपके पैरों पर चला जाता है जिससे कमजोरी, सूजन, शारीरिक झुकाव और चलने में कठिनाई होना शुरू हो जाता है। यह दर्द आपके पैरों में से किसी एक में होता है और इसकी वजह से आपका बैठना, खड़ा होना या ठीक से चलना मुश्किल हो जाता है। यह दर्द समय के साथ विकसित होता है और 40-50 साल की उम्र के लोगों के लिए समस्या है।
पैर दर्द की समस्या ज्यादातर महिलाओं और एथलीटों में होती है। यह ज्यादातर पैर के निचले हिस्से के अंदर या बाहरी भाग में होती है। यह एक दर्द है जो अचानक से बहुत अधिक तनाव होने की वजह से या जूते पहनने की वजह से हो सकता है। इसमें मांसपेशियों में सूजन भी आ जाती है।
यह एक उत्तक है जो आपके पैर के निचले हिस्से में पाया जाता है और ये आपकी जाँघों की मांसपेशियों को एड़ी से जोड़ता है। अकिलिस टेंडन फ्रैक्चर में निचले पैर में सूजन सी हो जाती है। दर्द, सूजन, मलिनकिरण और गर्मी अकिलिस टेंडन के कुछ लक्षण हैं।
इसमें मांसपेशियों में सिकुड़न हो जाती है। ये शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है लेकिन ज्यादातर पैरों में होता है। ज्यादातर महिलाओं को सर्दियों के मौसम में चार्ली हॉर्सेस का सामना करना पड़ता है जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। यह आम तौर पर कुछ सेकंड से मिनट तक रहता है और घर पर ठीक हो जाता है। लेकिन अगर यह अक्सर होता है तो आपको एक चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। मांसपेशियों में खराब रक्त का प्रवाह, विशेष मांसपेशियों के लिए बिना विराम लिए अधिक देर तक कसरत करना, और डीहाईड्रेशन इसके कुछ मुख्य कारण हैं।
इसे आम तौर पर डी.वी.टी के रूप में बुलाया जाता है इसमें पैर के निचले भाग में खून जम जाता है और अगर इसे जल्दी ठीक नहीं किया गया तो यह आपके समय के साथ गंभीर हो सकता है। आगे चल कर यह फेफड़ों में रक्त प्रवाह को अवरुद्ध कर सकता है। इसमें दर्द पैरों से होकर जाँघों की तरफ बढ़ता जाता है।
चित्र श्रोत: runnersworld, webmd,walkezstore, sports-health
COMMENTS (0)