Home / Weight Loss Tips in Hindi / ये 5 एक्सरसाइज करेंगी आपकी बाज़ुओं को पतला
मोटी बाजुएँ पूरी पर्सनालिटी को ख़राब कर देती हैं | कई बार स्लिमफिट ड्रेस तो दूर, आप स्लीव-लेस कपड़े पहनना भी सोच नहीं पाते | सबके लिए जिम जाना शायद संभव ना हो पाए तो ऐसे में घर पर ही व्यायाम करना आपकी समस्या को हल कर सकता है | आइये जाने 5 ऐसी एक्सरसाइज जो घर बैठे ही आपकी बाजुओं को पतला बना सकती हैं –
Table of Contents
इस एक्सरसाइज के लिए आपको घर की कोई भी 1 से 2 किलो की वजनदार चीज़ चाहिए होगी जैसे 2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल या फिर डम्बल भी काम में लाये जा सकते हैं |
एक्सरसाइज का तरीका-
चुने हुए सामान को दोनों हाथो से उठाये और अपने सर के ऊपर ले जाएँ | ध्यान रहे हाथ सीधे हो और ये बन जायेगी स्टार्टिंग पोजीशन | इसके बाद वजन को नीचे की और ले जाएँ मतलब अपनी कमर की ओर | जितना नीचे और जितना धीरे आप अपने हाथों को मूव करेंगी उतना अच्छा | इस प्रक्रिया को कम से कम 30 बार करें | बीच-बीच में थोड़ा रेस्ट लें | समय और वजन हर हफ्ते बढ़ाती रहे |
नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें और देखे पूरी प्रक्रिया
https://www.youtube.com/watch?v=-BVrN9-uwf4
इसके लिए आपको लेनी होगी बैड या कुर्सी की हेल्प जो जमीन से थोड़ी ऊपर हो | कोई भी फर्नीचर जो मजबूत हो |
एक्सरसाइज का तरीका-
फर्नीचर कम से कम जमीन से 2 फ़ीट ऊँचा हो | अपने फेस को आगे की ओर और हाथों को पीछे की ओर करके कुर्सी पर रखें | अब अपने हाथों को कुर्सी पर रखे- रखे अपने शरीर को 3 कदम आगे की ओर लें जाएँ | अपनी कोहनी को मोड़ते हुए पूरे शरीर को जमीन से छूने की कोशिश करें | हर रोज इसे 30 बार करें |
नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें और देखे पूरी प्रक्रिया
https://www.youtube.com/watch?v=tKjcgfu44sI
ये एक बहुत ही मजेदार एक्सरसाइज है | इसे बेस्ट कार्डिओ वर्कआउट भी कहा जाता है क्योंकि ये बहुत ही जल्दी वजन घटाती है |
एक्सरसाइज का तरीका-
अपनी बाजुओं को साइड स्ट्रेच कर आगे की ओर लाये | सीधा हाथ को उलटे हाथ पर रखें बिलकुल एक कैंची के अकार में | फिर दुबारा अपनी बाजुओं को साइड की तरफ स्ट्रेच करके कैंची बनाये पर इस बार उल्टा हाथ सीधे हाथ के ऊपर हो |
नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें और देखे पूरी प्रक्रिया
https://www.youtube.com/watch?v=Cilm0WNRdCo
ये एक्सरसाइज बाजुओं के ऊपरी हिस्से पर जमा होने वाले फैट को कम करता है | सबसे अच्छी बात ये है कि इस एक्सरसाइज के लिए कमरे में थोड़े से स्पेस के अलावा कुछ नहीं चाहिए |
एक्सरसाइज का तरीका-
अपनी टांगो और पैरो को जोड़ कर फर्श पर बैठ जाएं | एक हाथ को सीधा कर हिप्स को ऊपर की ओर ले जाएं फिर सीधे हाथ की कोहनी को थोड़ा मोड़ कर हिप्स को फर्श की तरफ लायेI यही प्रक्रिया उलटे हाथ की कोहनी के साथ भी करें |
नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें और देखे पूरी प्रक्रिया
https://www.youtube.com/watch?v=RW1_CoWNCRE
ये एक्सरसाइज बहुत ही कम मेहनत मांगती है लेकिन ट्रिक सही होनी चाहिए |
एक्सरसाइज का तरीका-
दोनों बाजुओं को साइड की तरफ स्ट्रेच करें | फिर पहले दोनों हथेलियों को सीलिंग की तरफ घुमाये फिर नीचे फर्श की तरफ | ऐसा कम से कम 30 बार करें | ये एक्सरसाइज कंधो और बाजुओं के ऊपरी हिस्से के फैट को कम करती है|
नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें और देखे पूरी प्रक्रिया
https://www.youtube.com/watch?v=k9I3t0YuLgc
ऐसा बिलकुल नहीं हैं कि 10 दिन इन एक्सरसाइज को करने से आपकी बाजुएँ स्लिम ट्रिम हो जाएँगी | लेकिन हां अगर आप लगातार 2 महीने इस वर्कआउट को अपनाते हैं तो आपको फर्क खुद दिखेगा |
चित्र स्त्रोत -Personal trainer malta,fable feed,thefitindain.com
COMMENTS (0)