भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में जैसे ही भारत ने जर्मनी को 5 के मुकाबले 4 गोल से हराया, पूरे भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस मुकाबले को जीतने के बाद पूरे भारत को इस विजेता हॉकी टीम के वतन लौटने का इंतजार है।
इस टीम से देश की तो उम्मीदें जुड़ी ही थी, साथ ही इस टीम के हर एक खिलाड़ी के परिवार को भी इस जीत का बेसब्री से इंतजार था। आखिर जैसे ही भारत ने जर्मनी की टीम को 5-4 पर रोका, इस टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के घर दीवाली जैसा माहौल हो गया। मनप्रीत सिंह की माँ ने जीत की खुशी बयां करते हुए कहा कि अपने बेटे के वतन वापस लौटते ही वे उसे सबसे पहले आलू के परांठे खिलाएंगी। भावुक होकर मनप्रीत सिंह की माँ मनजीत कौर ने कहा कि “मेरे बेटे को मेरे हाथ के आलू के परांठे और आलू की सब्जी बहुत पसंद है। उसे आते ही सबसे पहले वहीं खाने को मिलेंगे।” मनजीत ने मनप्रीत सिंह के मुश्किल भरे कॅरिअर और मैच से पहले मनप्रीत से हुई उनकी बात का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि मनप्रीत बहुत मुश्किलों से लड़कर इस छोटे से गांव से ओलंपिक तक पहुंचा और अब उन्हें बस उसे पदक पहने गले लगाने का इंतजार है। उन्होंने मनप्रीत की मैदान पर ताकत का राज बताते हुए कहा कि मनप्रीत को दूध पीना भी बहुत पसंद है।
अगर आप भी मनप्रीत जैसी फ़िटनेस चाहते हैं तो आप अचारी आलू पराँठा बनाने की रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं।
हम सभी को मनप्रीत के साथ पूरी भारतीय हॉकी टीम के देश वापस लौटने का इंतजार है। आप शेयर कीजिये ये स्टोरी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ और जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)