Search

Home / News Stories / गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा सबसे पहले क्या खाएँगे? जानिए उनकी डाइट की महत्वपूर्ण बातें

Neeraj Wp Feature

गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा सबसे पहले क्या खाएँगे? जानिए उनकी डाइट की महत्वपूर्ण बातें

Himanshu Pareek | अगस्त 9, 2021

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश को एक अद्भुत और अविस्मरणीय क्षण दे दिया। नीरज ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 87.58 मीटर का भाला फेंककर भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। यह भारत के लिए ओलंपिक एथलेटिक्स में जीता गया पहला गोल्ड मेडल है। निश्चित रूप से एथलेटिक्स में मेडल जीतना आसान नहीं होता क्योंकि इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ एक निश्चित प्रकार की डाइट का भी पालन करना पड़ता है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने एक इंटरव्यू में भी नीरज ने भी ये बात स्पष्ट कर दी। हालांकि उन्होंने इस दौरान अपनी फेवरट डिश और चीट डिश भी शेयर की और साथ ही उभरते खिलाड़ियों को भी दे डाली एक महत्वपूर्ण टिप।ओलंपिक में करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा करने के बाद नीरज सबसे पहले क्या खाना चाहेंगे और कौन-कौनसी है उनकी फेवरेट डिश? आइये जानते हैं विस्तार से। 

चूरमा है नीरज की फेवरेट मिठाई, साथ ही गोलगप्पे का भी है शौक

टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज की फिटनेस और डाइट की चर्चा हर ओर है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में नीरज ने भी अपनी डाइट और खाने-पीने की पसंद के ऊपर खुलकर बात की।नीरज ने साफ किया कि भले ही अपने खेल के लिए उन्हें काफी मुश्किल डाइट का पालन करना पड़ता है, परंतु वे मीठे के काफी शौकीन हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वे घर पर बना चूरमा ज़रूर खाते हैं। नीरज ने बताया कि चूरमे को बनाने में बहुत अधिक घी और शक्कर का इस्तेमाल होता है, इसलिए वे इसे अपनी ट्रेनिंग के दौरान तो नहीं खा सकते परंतु जब भी मौका मिलता है वे चूरमा खाना ज़रूर पसंद करते हैं। तो अभी हम सभी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ओलंपिक की इतनी बड़ी सफलता के बाद नीरज सबसे पहले क्या खाने वाले हैं। इस इंटरव्यू में नीरज ने चूरमे के अलावा अपने पसंदीदा फास्टफूड के बारे में भी बताया। नीरज को गोलगप्पे खाना पसंद है और वे इसे किसी एथलीट के लिए गलत भी नहीं मानते क्योंकि इसमें अधिकतर पानी ही होता है। उनके अनुसार भले ही गोलगप्पे की पपड़ी दिखती बड़ी है पर उसमें आटा बहुत कम मात्रा में होता है। हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि रोज गोलगप्पे खाना तो किसी भी खिलाड़ी के लिए उचित नहीं है। 

अपने इस इंटरव्यू में नीरज ने ये भी बताया कि उन्होंने खेल की ज़रूरतों को देखते हुए उन्होंने अपनी डाइट में सैल्मन मछली को शामिल किया है। उन्हें जब भी नॉन-वेज फूड खाना होता है तो वे ग्रिल्ड सैल्मन खाना पसंद करते हैं। नीरज चोपड़ा ने दिनभर की मेहनत ने बाद शरीर की रिकवरी के लिए ताज़ा फलों का जूस पीने की भी सलाह दी। अपने साथी विदेशी खिलाड़ियों को नीरज कौनसी डिश खिलाना चाहेंगे के सवाल पर उन्होंने बताया कि वे कम मसालों के साथ अपने साथी विदेशी एथलीट्स को बटर चिकन व चिकन करी ज़रुर खिलाना चाहेंगे। नीरज ने बताया कि वे स्वयं भी एक अच्छे कुक हैं और लाज़वाब नमकीन चावल बनाते हैं। 

नीरज की डाइट पर क्या है आपकी राय, हमें कमेंट्स में बताइये और शेयर कीजिये ये आर्टिकल अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *