Search

Home / hindi recipe / Japanese Style Fried Rice: लंच में बनाकर खाएं जापानी स्टाइल फ्राइड राइस, जानें बनाने का तरीका

Japanese Style Fried Rices

Japanese Style Fried Rice: लंच में बनाकर खाएं जापानी स्टाइल फ्राइड राइस, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | अगस्त 31, 2023

चटपटा और स्पाइसी बनाने की सोच रहे हैं तो जापानी स्टाइल फ्राइड राइस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है खाने में भी उतनी ही टेस्टी होती है।

 

Japanese Style Fried Rice

 

जापानी स्टाइल फ्राइड राइस की खासियत यह है कि इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद होता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाएं जाते हैं जापानी स्टाइल फ्राइड राइस

कैसे बनाएं जापानी स्टाइल फ्राइड राइस की रेसिपी- How to Make Japanese Style Fried Rice

सामग्री:

  • मक्खन -4 बड़े चम्मच
  • प्याज- ½ कप
  • लहसुन- 2 चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • हरी मटर- ½ कप
  • गाजर- 1 कप कद्दूकस की हुई
  • अंडे- 2 बड़े अंडे, फेंटे हुए
  • सफेद चावल- 4 कप पके और ठंडे
  • नमक- स्वादानुसार
  • सफेद मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • डार्क सोया सॉस- -1 बड़ा चम्मच
  • तिल का तेल- 1 बड़ा चम्मच, भुने हुए
  • हरा प्याज और हरा धनिया- गर्निश करने के लिए कटा हुआ

जापानी स्टाइल फ्राइड राइस बनाने का आसान तरीका:

  • जापानी स्टाइल फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी चपटी कड़ाही को मध्यम आंच पर तेज गर्म कर लें।
  • अब कढ़ाई में मक्खन डालकर पिघलने तक चलाएं।
  • इसके बाद मक्खन में प्याज और लहसुन डालकर 10 से 12 सेकेंड तक भूनने के बाद हरी मटर और गाजर डालकर 15 से 20 सेकेंड तक और भूनें।
  • इसके बाद सभी सब्जियों को कड़ाही के किनारे पर रखकर अंडे डालकर फेंटने के बाद सब्जियों के साथ मिलाएं।
  • अब चावल, नमक, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस और तिल का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • इस स्टेज पर नमक की जांच करके कटे हुए हरे प्याज कटा हुआ हरा धनिया और भुने हुए तिल से सजाकर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप लंच में कुछ स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में जापानी स्टाइल फ्राइड राइस की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये रेसिपी खाने में टेस्टी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी जापानी फ्राइड राइस को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Makhani Recipe: कुछ स्पेशल खाना है तो ट्राई करें पनीर मखनी, होटल जैसा मिलेगा स्वाद!

Afgani Paneer Curry: अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये अफगानी पनीर करी: शेफ कुणाल

Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका

Palak Paneer Paratha: सब्ज़ी की जगह ऐसे बनाएं पालक पनीर पराठा, जानें बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *