Search

Home / hindi recipe / Kheel Chaat Recipe: दिवाली के बाद बची हुई खील से बनाएं चटपटी चाट, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं खील चाट की रेसिपी

Kheel Chaat Recipe: दिवाली के बाद बची हुई खील से बनाएं चटपटी चाट, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | अक्टूबर 21, 2022

दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के दौरान खील का प्रसाद चढ़ाया जाता है। लेकिन अगले दिन यही खील प्लेट में खूब सारे बच जाते हैं, जिन्हें या तो घर की महिलाएं फेंक देती हैं या फिर जानवरों को खाने के लिए दे देती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करती हैं तो ये लेख पढ़ने के बाद खील के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगी।

 

Kheel Chaat Recipe

 

जी हां, आज आपको बताएंगे दिवाली पर बची हुई खील से कैसे बनाई जा सकती है चटपटी चाट। खील से बनने वाली यह टेस्टी चाट खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि आपका मन करेगा कि बाजार से और खील खरीदकर पहले से ही अपनी किचन में स्टोर करके रख लें। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जा सकती है खील की चाट

कैसे बनाएं खील चाट की रेसिपी (How to Make Kheel Chaat Recipe)

 

सामग्री:

 

  • खील- 1 बाउल
  • भुना चना- 1 बाउल
  • चाट मसाला
  • सेव- महीन वाला
  • हरी धनिया की पत्ती- बारीक कटी हुई
  • उबला आलू- बारीक कटा हुआ
  • मुरमुरे- 1 बाउल
  • प्याज- 2 चम्मच
  • टमाटर- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार

खील चाट बनाने की आसान विधि:

 

  • खील की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म करके उसमें मुरमुरे, खील और चना भून लें।
  • इसके बाद प्याज, टमाटर और धनिया पत्ता को बारिक काटकर अलग रख लें।
  • अब एक बाउल में भुने हुए मुरमुरे, खील और चने लेकर इसमें कटी हुई सब्जियों को मिलाएं।
  • अब इसमें नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसमें हरी मिर्च और सेव डालकर मिलाएं।
  • अब आप चाहें तो इसमें हरी चटनी और लाल चटनी भी डाल सकते हैं।
  • अब आपकी टेस्टी खील की चटपटी चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
  • आप शाम को चाय के साथ इसे नाश्ते की जगह परोस सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों इस दिवाली पर बची हुई खील से आप चटपटी चाट की रेसिपी को बना सकते है। क्योंकि इस खील चाट की रेसिपी को आसानी से बना सकते है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिक्ल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Diwali Dhania Ke Laddu Recipe: दिवाली के लिए बनाएं धनिया के लड्डू, जानें रेसिपी

Churmur Chaat Recipe: दिवाली में बनाएं कलकत्ता फेमस चटाकेदार चुरमुर चाट, होगी तारीफ

Almonds Chocolate Recipe: दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए बनाए बादाम चॉकलेट की रेसिपी

Mawa Kachori Recipe: इस दिवाली आलू-प्याज की जगह ट्राई करें मावा कचौड़ी की ये रेसिपी

Flower Mathri Recipe: इस दिवाली पर नमकीन की लिस्ट में शामिल करें ये फ्लॉवर मठरी

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *