Search

Home / hindi recipe / Lahori Aloo Recipe: दम आलू नहीं इस बार बनाएं लाहोरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाट लेंगे अपनी उंगलियां

Lahori Aloo Recipes

Lahori Aloo Recipe: दम आलू नहीं इस बार बनाएं लाहोरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाट लेंगे अपनी उंगलियां

Marketing Team | अगस्त 3, 2023

आलू एक ऐसी सब्जी है जो कि न सिर्फ दूसरी सब्जियों में फिट हो जाती है, बल्कि आलू की सब्जियों की भी कई वैराइटीज़ तैयार की जा सकती हैं। लाहोरी आलू भी इनमें से एक है जो कि स्वाद से भरपूर सब्जी है और इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। लाहोरी आलू का जानदार ज़ायका उंगलियां चाटने पर भी मजबूर कर सकता है।

 

Lahori Aloo Recipe

 

किसी खास मौके पर भी लाहोरी आलू की सब्जी को बना सकते हैं। दम आलू की तरह ही लाहोरी आलू को पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। साथ ही आप अगर आलू की रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो चुके हैं और इस बार नई सब्जी ट्राई करना चाहते हैं तो लाहोरी आलू बढ़िया ऑप्शन रहेगा। और इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है लाहोरी आलू की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं लाहोरी आलू की रेसिपी- How to Make Lahori Aloo Recipe

सामग्री:

  • आलू उबले- 8 से 10
  • टमाटर का गूदा- सवा कप
  • प्याज बारीक कटी- 1/2 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टी स्पून
  • दूध- 3/4 कप
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • तेजपत्ता- 2 से 3
  • खसखस- 1 टेबल स्पून
  • सौंफ- 1 टेबल स्पून
  • दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
  • काली मिर्च- 1 टी स्पून
  • नारियल कद्दूस (सूखा)- 2 टेबल स्पून
  • जावित्री- 1
  • लौंग- 4 से 5
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • धनिया बीज- 2 टी स्पून
  • कश्मीर लाल मिर्च सूखी- 7 से 8
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

लाहोरी आलू बनाने की आसान विधि:

  • लाहोरी आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और उसके छिलके उतारने के बाद हर एक आलू को 2 टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन में ते लडालें और गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद कटे हुए आलू और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और मध्यम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद फ्राइड आलू कड़ाही से निकालकर एक बाउल में अलग रख दें।
  • अब कड़ाही में दोबारा तेल डालें और उसमें बारीक कटी प्याज और तेजपत्ता डालकर भूनें।
  • कुछ देर भुनने के बाद प्याज जब नरम हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट मिक्स करें और कम से कम 1 मिनट तक पकाएं।
  • फिर टमाटर का गूदा और स्वादानुसार नमक डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद इस मिश्रण में फ्राइड आलू और दूध डालकर मिलाएं और चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकने दें।
  • अब कड़ाही को ढक दें और सब्जी को 4 से 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते भी रहें।
  • इसके बाद गैस को बंद कर दें और कड़ाही से ढक्कन हटाकर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • अब टेस्टी लाहोरी आलू की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

यदि आप लंच या डिनर में कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में लाहोरी आलू की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लाहोरी आलू को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Aloo Soyabean Sabji: सावन में बिना प्‍याज-लहसुन-टमाटर के बनाएं आलू सोयाबीन की टेस्‍टी सब्‍जी

Aloo Chop Recipe: नाश्ते को बनाना है खास तो ट्राई करें आलू चॉप की रेसिपी, स्वाद मिलेगा भरपूर

Aloo Idli Recipe: दिन में भूख लगे तो झटपट बनाएं आलू इडली की रेसिपी, बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे

Aloo Kurkure Recipe: नाश्ते में बनाएं बच्चों के पसंदीदा आलू कुरकुरे, 10 मिनट में होगा तैयार

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *