Search

Home / hindi recipe / Kashmiri Shufta Recipe: कश्मीरी शुफ्ता चखते ही दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, जानें बनाने की विधि

Kashmiri Shufta Recipe

Kashmiri Shufta Recipe: कश्मीरी शुफ्ता चखते ही दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | अगस्त 3, 2023

मीठा खाना क्या आपको भी बेहद पसंद है? तो क्यों न इस बार कश्मीर की पारंपरिक मिठाई कश्मीरी शुफ्ता बनाएं। साथ ही कश्मीरी शुफ्ता खाने में जितना यमी होता है उतना ही टेस्टी भी होता है।

 

Kashmiri Shufta Recipes

 

कश्मीरी शुफ्ता कई ड्राई फ्रूट्स, मसालों को मिलाकर बनता है। यही वजह है कि यह कई जरूरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए कश्मीरी शुफ्ता की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं कश्मीरी शुफ्ता की रेसिपी- How to Make Kashmiri Shufta Recipe

सामग्री:

  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • जायफल पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • सोंठ पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • बादाम- 1/4 कप
  • काजू- 1/4 कप
  • अखरोट- 1/4 कप
  • किशमिश- 1/4 कप
  • पिस्ता- 1/4 कप
  • सूखा नारियल- 1/4 कप, बारीक कटा हुआ
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • पनीर- 75 ग्राम, चौकोर कटा हुआ
  • चीनी- 1/2 कप
  • पानी- 3 बड़े चम्मच

कश्मीरी शुफ्ता बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले कश्मीरी शुफ्ता बनाने के लिए नारियल का गोला छोड़कर सभी ड्राई फ्रूट्स को कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें।
  • अब पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें घी डालें।
  • जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पनीर के कटे हुए टुकड़े डालें और इसे हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
  • अब इसे एक अलग प्लेट में निकाल लें।
  • अब बचे हुए घी में कटा हुआ नारियल का गोला भी भून लें और प्लेट में निकाल लें।
  • अब ड्राई फ्रूट्स को पानी से निकालकर कपड़े पर रखकर हल्का सुखा लें।
  • इसके बाद इसे घी में डालकर भून लें।
  • अब इसमें चीनी डालकर पकाएं।
  • अब पानी और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल ना जाए।
  • इसमें नारियल का गोला और पनीर डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
  • अब लीजिए बनकर तैयार है आपका कश्मीरी शुफ्ता।

 

 

 

 

 

यदि आप अपना दिल गार्डन-गार्डन करना चाहते है, तो ही अपने घर में कश्मीरी शुफ्ता की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कश्मीरी शुफ्ता की रेसिपी को बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Kashmiri Paneer Recipe: आपके खाने का जायका बढ़ा देगी ये कश्मीरी पनीर की सब्जी, जानें विधि

Pakode Wali Kadhi Recipe: ऐसी पकोड़े वाली कढ़ी नहीं खाई होगी, स्वाद ऐसा कि चाट लेंगे उंगलियां

Poha Cutlet Recipe: सिंपल पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं पोहा कटलेट, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *